
बांग्लादेश: जेल में बंद हिंदू सिंगर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिवार ने यूनुस सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
AajTak
बांग्लादेश में प्रसिद्ध हिंदू गायक और अवामी लीग नेता प्रोलय चाकी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई. परिवार ने अंतरिम सरकार और प्रशासन पर इलाज में लापरवाही और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं.
बांग्लादेश में एक बार फिर हिरासत में हिंदू समुदाय के एक शख्स की मौत का मामला सामने आया है. मशहूर गायक और अवामी लीग के नेता प्रोलय चाकी की पुलिस और जेल हिरासत में मौत हो गई. रविवार देर शाम राजशाही मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. इस घटना के बाद परिवार ने अंतरिम सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
प्रोलय चाकी अवामी लीग की पाबना जिला इकाई में सांस्कृतिक सचिव थे और जिला अवामी शिल्पी गोष्ठी के महासचिव के रूप में भी उन्होंने लंबे समय तक काम किया. इसके अलावा वह बनमाली शिल्पकला केंद्र में संयुक्त सांस्कृतिक सचिव की जिम्मेदारी भी निभा चुके थे. संगीत जगत में उनकी पहचान एक प्रतिष्ठित कलाकार के रूप में थी.
यह भी पढ़ें: कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी लीडर से चीनी राजदूत की मुलाकात, बीजिंग बांग्लादेश में चल रहा कौन सी चाल?
परिवार के मुताबिक, प्रोलय चाकी को दिसंबर में पाबना से गिरफ्तार किया गया था. उन्हें जुलाई में हुए कथित विस्फोट मामले में फंसाया गया था, जिसमें कई अन्य अवामी लीग नेताओं को भी आरोपी बनाया गया. परिजनों का दावा है कि यह मामला राजनीतिक प्रतिशोध का नतीजा है.
प्रोलय चाकी कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे
परिजनों ने बताया कि प्रोलय चाकी पहले से कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे, जिनमें हृदय संबंधी समस्याएं भी शामिल थीं. रविवार शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ा. इसके बाद पुलिस हिरासत में ही उन्हें राजशाही मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







