
'...इसलिए ट्रंप को मुझसे और लंदन से दिक्कत है', बोले मेयर सादिक खान
AajTak
लंदन के मेयर सादिक खान ने ताजा आंकड़ों के हवाले से कहा कि शहर में हत्या और हिंसक अपराधों में बड़ी गिरावट आई है. लंदन आज भी पर्यटन, संस्कृति, खेल, निवेश और शिक्षा के क्षेत्र में बेहद सफल है. उन्होंने लंदन को विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ बताया और कहा कि उदार, प्रगतिशील और विविधता से भरा शहर होने की वजह से लंदन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोच के उलट है.
लंदन के मेयर सादिक खान ने सोमवार को आधिकारिक आंकड़े जारी करते हुए बताया कि शहर में हत्या के मामलों में बड़ी गिरावट आई है. उन्होंने लंदन को विभाजनकारी राजनीति का जवाब बताया और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से शहर पर किए गए हमलों को खारिज किया.
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में हत्या के 97 मामले दर्ज किए गए, जो 2024 में दर्ज 190 मामलों के मुकाबले 11 प्रतिशत कम हैं और पिछले 11 सालों में सबसे कम हैं. इसी अवधि में हथियारों से फायरिंग की घटनाएं सात साल पहले की तुलना में आधे से भी कम रह गई हैं.
'जब भी मैं ट्रंप को सुनता हूं तो...'
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बार-बार लंदन में अपराध और मेयरशिप पर लगाए जा रहे आरोपों पर सवाल पूछे जाने पर सादिक खान ने पत्रकारों से कहा, 'जब मैं राष्ट्रपति ट्रंप को बोलते हुए सुनता हूं, तो ऐसा लगता है जैसे मैं फिर से स्कूल के मैदान में लौट आया हूं. मैं इसका जवाब उसी तरह पलटवार में नहीं देना चाहता.'
सादिक खान ने कहा, 'लेकिन सबूत क्या कहते हैं? सबूत यह हैं कि लंदन में हत्या के मामलों में भारी गिरावट आई है. यह शहर पर्यटन, संस्कृति, खेल, संगीत, विदेशी निवेश और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के मामले में बेहद सफल है.'
'...इसीलिए ट्रंप को लंदन और मुझसे दिक्कत है'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







