
फिलीस्तीन के सपोर्ट में ICC से लड़ रहे उस्मान ख्वाजा... पैट कमिंस ने भी किया सपोर्ट
AajTak
उस्मान ख्वाजा ने आईसीसी से गुजारिश की थी कि उन्हें बैट और जूते पर ब्लैक डव (काला कबूतर) स्टीकर लगाने की इजाजत दी जाए. आईसीसी ने ख्वाजा की मांग खारिज कर दी थी. पूरे मामले में अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का बयान सामने आया है.
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा काफी सुर्खियों में हैं. ख्वाजा पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरे थे. उस्मान ख्वाजा ने फिलीस्तीन के सपोर्ट में यह काली पट्टी बांधी थी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इसे लेकर ख्वाजा को कड़ी फटकार लगाई थी और भविष्य में उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह दी थी.
आईसीसी ने नहीं दी ख्वाजा को ये परमिशन
उस्मान ख्वाजा ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले आईसीसी से गुजारिश की थी कि उन्हें मुकाबले के दौरान बैट और जूते पर ब्लैक डव (काला कबूतर) स्टीकर लगाने की इजाजत दी जाए. आईसीसी ने ख्वाजा की यह मांग खारिज कर दी थी. ब्लैक डव को फिलीस्तीन जैसे रीजन में शांति और स्वतंत्रता का प्रतीक कहा जाता है. अब इस पूरे मामले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की एंट्री हो गई है और उन्होंने साथी खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा का सपोर्ट किया है.
कमिंस ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, 'हम वास्तव में उज्जी (उस्मान ख्वाजा) का समर्थन करते हैं. वह जिसमें विश्वास करता है, उसी पर अडिग है और मुझे लगता है कि उसने बहुत ही सम्मानजनक तरीके से यह प्रदर्शित किया है. जैसा कि मैंने पिछले हफ्ते कहा कि सभी की जिंदगी समान है में मुझे नहीं लगता कि यह बहुत आक्रामक संदेश है और मैं 'डव' के बारे में भी यही कहूंगा.
कमिंस ने कहा, 'लेकिन निश्चित रूप से कुछ नियम बनाए हुए हैं और मुझे लगता है कि आईसीसी ने कह दिया है कि वे इसे मंजूर नहीं करेंगे. वे नियम बनाते हैं और आपको इसे स्वीकार करना होगा.' कमिंस का मानना है कि यदि लाबुशेन को अपने बल्ले पर चील का लोगो लगाने की इजाजत मिली है, ऐसे में ख्वाजा के 'डव लोगो' को लेकर भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









