
प्लानिंग कर चुराना आसान था 'सोने का टॉयलेट', मगर जो उसके बाद हुआ, दिलचस्प वो है!
AajTak
चारों आरोपियों को 28 नवंबर को ऑक्सफॉर्ड मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होना है. गोल्ड टॉयलेट को पहले 2016 में न्यूयॉर्क के गुगेनहेम म्यूजियम में प्रदर्शित किया गया था, जहां लोग इसका उपयोग कर सकते थे, जबकि सुरक्षा स्टाफ का एक सदस्य बाहर पहरा देता था.
सोने का टॉयलेट चोरी करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ आरोप तय हुए हैं. इसकी चोरी साल 2019 में हुई थी. टॉयलेट 18 कैरट के सोने से बना है. टॉयलेट एक आर्ट इंस्टॉलेशन का हिस्सा था. इसे ब्रिटेन के ब्लेनहेम पैलेस से चोरी किया गया था. टॉयलेट का नाम 'अमेरिका' रखा गया. इसकी कीमत 4.8 मिलियन पाउंड (करीब 50 करोड़ रुपये) थी.
इसे इटली के कलाकार मौरिजियो कैटेलन ने बनाया था. ब्लेनहेम पैलेस, एक ऐतिहासिक स्थान है. ये ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल के जन्मस्थान के तौर पर फेमस है. चारों आरोपियों को 28 नवंबर को ऑक्सफोर्ड मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होना है.
स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, गोल्ड टॉयलेट को पहले 2016 में न्यूयॉर्क के गुगेनहेम म्यूजियम में प्रदर्शित किया गया था, जहां लोग इसका उपयोग कर सकते थे, जबकि सुरक्षा स्टाफ का एक सदस्य बाहर पहरा देता था. म्यूजियम ने एक बार इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रपं को भी पेश किया था, जिन्होंने व्हाइट हाउस में आने के बाद गोल्डन कर्टेन्स लगाए थे.
ब्लेनहेम पैलेस के चीफ एग्जीक्यूटिव डोमिनिक हेयर ने द गार्जियन को बताया कि उन्हें उम्मीद है कि चोरी के 'निरर्थक' काम से ये चीज अमर बन जाएगी. उन्होंने कहा कि गहरी विडंबना है कि 'अमेरिकी सपने को चित्रित करने वाला काम' और सभी के लिए उपलब्ध कराई गई इस चीज को 'तुरंत छीन लिया गया और नजरों से ओझल कर दिया गया'.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










