
'पूरी तरह फिट होने में...', ऋषभ पंत ने बताया कब तक क्रिकेट के मैदान में लौटेंगे, VIDEO
AajTak
ऋषभ पंत को उम्मीद है कि वह अगले कुछ महीनों में पूरी तरह से फिट हो जाएंगे. स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पंत पिछले साल सड़क हादसे में चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह 2023 में नहीं खेल पाए.
Rishabh Pant hopes to be fully match-fit in next few months: स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उम्मीद है कि वह अगले कुछ महीनों में पूरी तरह से फिट हो जाएंगे. उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान वापसी करेंगे. पंत की गैरमौजूदगी में पिछले सीजन में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी.
ऋषभ पंत पिछले साल सड़क हादसे में चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह 2023 में नहीं खेल पाए. वह प्रशंसकों के प्यार और स्नेह से अभिभूत हैं, जिससे उन्हें उम्मीद से जल्दी फिट होने में मदद मिली,
दिल्ली कैपिटल्स ने वीडियो जारी किया है जिसमें पंत ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पिछले कुछ महीनों की तुलना में मैं अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं, मैं अब भी शत प्रतिशत फिटनेस हासिल करने की राह पर हूं. लेकिन उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में मैं पूरी तरह से फिट हो जाऊंगा.’
HERE. WE. GO 🔥 Smile is 🔙, Audacity is 🔙, Look who's 🔙 💙#YehHaiNayiDilli #RishabhPant #IPLAuction | @RishabhPant17 pic.twitter.com/xVLqvlXI8G
ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में चोटिल होने के बाद प्रशंसकों ने उनके प्रति जो प्यार और स्नेह दिखाया वह इस विकेटकीपर बल्लेबाज के दिल को छू गया जिसका अहसास उन्हें पहली बार हुआ.
उन्होंने कहा, ‘यह वास्तव में शानदार अहसास है क्योंकि जब हम क्रिकेट खेलते हैं तो ऐसा लगता है कि कोई हमसे प्यार नहीं करता क्योंकि कई चीजों का दबाव रहता है. लेकिन वास्तव में यह काफी मुश्किल समय था और मुझे पता चला कि लोग हमें प्यार करते हैं. वे हमारा सम्मान करते हैं और मेरे चोटिल होने के बाद वे भी चिंतित थे.यह दिल को छूने वाला था और मेरे लिए यह काफी मायने रखता है.’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








