
पुलिस ने लिया द्रविड़ के ऐड का सहारा, 'धमकी देने और हॉर्न बजाने से बचें'
AajTak
ऐड के हिट होने के बाद पुलिस ने उसके कुछ हिस्से का इस्तेमाल करते हुए लोगों को सावधान किया है. महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और ऐसे में लोगों को अलर्ट करने के लिए मुंबई पुलिस ने द्रविड़ के वीडियो का सहारा लिया है.
दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ इन दिनों सुर्खियों में हैं. द्रविड़ का गुस्से वाला ऐड खूब वायरल हो रहा है. लोग उनके ऐड को पसंद कर रहे हैं. इस विज्ञापन में राहुल द्रविड़ अपने स्वभाव के विपरीत दिख रहे हैं. अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाने वाले द्रविड़ विज्ञापन में कार में से बल्ला लहराकर बोलते हैं, 'मैं इंद्रानगर का गुंडा हूं.' ऐड के हिट होने के बाद पुलिस ने उसके कुछ हिस्से का इस्तेमाल करते हुए लोगों को सावधान किया है. महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और ऐसे में लोगों को अलर्ट करने के लिए मुंबई पुलिस ने द्रविड़ के वीडियो का सहारा लिया है. मुंबई पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें मास्क के महत्व के बारे में बताया गया है. मुंबई के अलावा नागपुर पुलिस ने भी इस ऐड का इस्तेमाल करते हुए लोगों को सावधान किया है. ऐसे ही गुजरात की सूरत पुलिस ने लोगों को अलर्ट करते हुए कहा कि वे जब ट्रैफिक में फंसें तो आक्रामक ना हों. बता दें कि वायरल ऐड में द्रविड़ ट्रैफिक जाम में फंसे हैं और वह लोगों पर गुस्सा होते हैं और हॉर्न भी बजाते हैं. Be it in "indiranagar" or anywhere. Keep your calm, Avoid unnecessary honking.#NagpurPolice pic.twitter.com/CTcfEV6AL8
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










