
पाकिस्तान में 3 सरकारी अधिकारियों का अपहरण, दिल का दौरा पड़ने से एक की मौत
AajTak
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक जिला लेखा अधिकारी समेत तीन सरकारी कर्मचारियों के अपहरण की घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने बताया कि अपहरण की घटना के दौरान एक अधिकारी नवीद जाफर की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई, जबकि अन्य अधिकारियों को सुरक्षा बलों ने रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत सुरक्षित बचा लिया है.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तीन सरकारी अधिकारियों के अपहरण की जानकारी सामने आ रही है. बंधक अधिकारियों में से एक अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि ये सभी अधिकारी कथित तौर पर ड्यूटी के लिए डेरा इस्माइल खान से टैंक जिले की ओर जा रहे थे.
पुलिस ने बताया कि उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को एक जिला लेखा अधिकारी समेत तीन सरकारी कर्मचारियों का अपहरण कर लिया गया, जिनमें से एक की घटना के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. सभी सरकारी अधिकारियों का टैंक रोड पर हथाला क्षेत्र के पास से अज्ञात लोगों ने किया है.
पुलिस ने बताया कि मृत अधिकारी की पहचान जिला लेखा अधिकारी नावीद जाफर खान के रूप में हुई है. अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण किए गए सभी अधिकारी कथित तौर पर ड्यूटी के लिए डेरा इस्लाइल खान से टैंक जिले की ओर जा रहे थे.
पुलिस ने बाद में पुष्टि की कि अपहरण के दौरान नावीद जफर की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई, जबकि उनके सहयोगियों को सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक बचाव अभियान के बाद सुरक्षित बचा लिया गया है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय प्रशासन ने अपराधियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









