
अजब-गजब हैं ट्रंप! खुद को घोषित कर दिया वेनेजुएला का ‘एक्टिंग प्रेसिडेंट’
AajTak
राष्ट्रपति ट्रंप अमूमन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर देते हैं, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में छाए रहते हैं. उन्होंने एक फिर से कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है. ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का ‘एक्टिंग प्रेसिडेंट’ बताया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है. इस पोस्ट में ट्रंप की आधिकारिक तस्वीर के साथ लिखा है कि वे वर्तमान से वेनेजुएला का ‘एक्टिंग प्रेसिडेंट’ हैं. साथ ही, उन्होंने खुद को अमेरिका के 45वें और 47वें राष्ट्रपति के रूप में भी पेश किया, जिन्होंने 20 जनवरी 2025 को कार्यभार संभाला था.
यह पोस्ट उस समय आई है जब अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ हाल में ही एक “बड़े पैमाने” की सैन्य कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई के दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिका उठाकर लेकर आया गया और अब उनको हिरासत में लेकर न्यूयॉर्क में नार्को-टेररिज्म के आरोपों के तहत न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई.
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला की सत्ता को तब तक नियंत्रित करेगा जब तक कि वहां एक सुरक्षित, उचित और समझदारी से सत्ता परिवर्तन नहीं हो जाता. उनका यह दावा है कि वेनेजुएला की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अमेरिका यह जिम्मेदारी निभा रहा है.
यह भी पढ़ें: "तेल, सत्ता और तख्तापलट... लोकतंत्र के नाम पर डोनाल्ड ट्रंप की तानाशाही राजनीति का पूरा विश्लेषण
इस बीच, वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति और तेल मंत्री डेल्सी रोड्रिग्ज को देश की अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई है, लेकिन ट्रंप के दावे ने इस अंतरिम सरकार की वैधता पर भी सवाल उठा दिए हैं.
ट्रंप ने यह भी कहा कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल “हाई क्वालिटी वाला प्रतिबंधित तेल” उपलब्ध कराएगी, जो बाजार मूल्य पर बेचा जाएगा और आय अमेरिका और वेनेजुएला दोनों की भलाई के लिए इस्तेमाल होगी. उन्होंने अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट को इस योजना को तुरंत लागू करने के निर्देश भी दिए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







