
प्रदर्शनों के बीच ईरान ने 6 भारतीयों को कर लिया गिरफ्तार? ईरानी राजदूत बोले- सब झूठ है
AajTak
ईरान में जारी प्रदर्शनों के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय नागरिकों के गिरफ्तार किए जाने की खबरें फैलीं. भारत में ईरान के राजदूत ने इन खबरों को झूठा बताया है.
ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को दो हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं. अब तक 10 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि ईरान की पुलिस ने 10 अफगानी और 6 भारतीयों को भी गिरफ्तार कर लिया है. इन खबरों पर अब भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली की प्रतिक्रिया आ गई है. उन्होंने इन खबरों को फर्जी बताते हुए इनका खंडन किया है.
ईरानी राजदूत का ये बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी. अमेरिका के ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी (HRANA) के मुताबिक, ईरान में 28 दिसंबर से प्रदर्शन शुरू होने के बाद से 500 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. ईरान में अब विरोध प्रदर्शन सभी 31 प्रांतों तक फैल चुके हैं.
इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि विरोध प्रदर्शनों के बीच ईरान की पुलिस ने 10 अफगानी और 6 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है. दावा किया गया कि ये लोग ईरान में आगजनी और हिंसा में शामिल हैं.
हालांकि, ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने इन्हें फेक न्यूज बताया है. X पर एक पोस्ट में मोहम्मद फथाली ने कहा, 'ईरान के घटनाक्रम के बारे में कुछ विदेशी X अकाउंट्स पर फैलाई गईं खबरें पूरी तरह गलत हैं. मैं सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वो अपनी खबरें भरोसेमंद सोर्स से लें.'
ईरान में सुरक्षित हैं भारतीय
ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIMSA) और फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशंस (FAIMA) ने रविवार को एक संयुक्त बयान जारी कर बताया कि ईरान में भारतीय सुरक्षित हैं और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







