
पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर ने की शादी, वाइफ को KISS करते हुए खिंचाई फोटो
AajTak
पाकिस्तानी बल्लेबाज शान मसूद ने पेशावर में शादी कर ली है. एक खास सेरेमनी में उन्होंने निशा खान के साथ निकाह किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. शादी समारोह में कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भी शामिल हुए.
पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शान मसूद ने शादी कर ली है. पेशावर में 20 जनवरी को एक सेरेमनी में उन्होंने निशा खान से शादी रचाई. इस दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद आफरीदी, मौजूदा क्रिकेटर शाबाद खान समेत अन्य कई खिलाड़ी मौजूद रहे. पेशावर में शान मसूद के घर पर पिछले एक हफ्ते से शादी के कार्यक्रम चल रहे थे. अब 27 फरवरी को कराची में बड़ा रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसमें पाकिस्तान के कई स्टार क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं.
शान मसूद और निशा खान की शादी की तस्वीरें, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. इनमें शान मसूद अपनी वाइफ निशा को किस करते हुए भी नज़र आ रहे हैं. निशा ने अपनी शादी के मौके पर पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी. दोनों का एक दूसरे को रिंग पहनाते हुए वीडियो पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और सोशल मीडिया पर यह मुद्दा ट्रेंडिंग टॉपिक बना रहा. शान मसूद ने पाकिस्तान के लिए अभी तक 27 टेस्ट मैच, 5 वनडे मैच और 19 टी-20 मैच खेले हैं. वह पाकिस्तान के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 भी खेल चुके हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








