
पाकिस्तान के इस क्रिकेटर ने आत्महत्या की कोशिश की, इस वजह से था PCB से नाराज
AajTak
पाकिस्तान में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले फरवरी 2018 में एक अंडर-19 क्रिकेटर मोहम्मद जरयाब ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी...
दुनियाभर में भले ही फुटबॉल समेत बाकी खेलों के लिए फैन्स के बीच दीवानगी देखने को मिलती है, मगर एशियाई देशों में क्रिकेट को धर्म को रूप में माना जाता है. यहां हर क्रिकेटर का सपना अपने देश के लिए खेलने का होता है, इसके लिए वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं.
ऐसा ही एक अजीब सा मामला पड़ोसी देश पाकिस्तान से सामने आया है. यहां एक युवा क्रिकेटर शोएब ने घरेलू टीम में नहीं चुने जाने पर आत्महत्या की कोशिश की. गंभीर हालत में इस युवा प्लेयर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इंटर-सिटी चैम्पियनशिप के लिए टीम में नहीं चुना था
दरअसल, यह क्रिकेटर शोएब एक तेज गेंदबाज है. वह सिंध प्रांत में हैदराबाद के कासिमाबाद का रहने वाला है. उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से काफी उम्मीदे थीं. हाल ही में पीसीबी ने इंटर-सिटी चैम्पियनशिप के लिए टीमें चुनी थीं. इसमें अपनी घरेलू टीम के लिए शोएब का सेलेक्शन नहीं हुआ था.
शोएब की फैमिली मेंबर ने बताया कि जब से शोएब का सेलेक्शन इंटर-सिटी चैम्पियनशिप के लिए टीम में नहीं हुआ, तभी से वह डिप्रेशन में चल रहा था. जबकि सेलेक्शन के लिए उसी के कोच ने ट्रायल लिया था. इसी डिप्रेशन की वजह से शोएब ने अपने हाथ की नस काट ली. यह घटना मंगलवार (21 जून) की है.
बाथरूम में बेहोशी के हालत में मिला था प्लेयर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








