
पाकिस्तान की हार पर भड़का 'ओ भाई मारो मुझे' कहने वाला फैन, सुनाई खरी-खोटी, VIDEO
AajTak
T20 World Cup Final: पाकिस्तान की इस हार के बाद उनके फैंस मायूस हैं. इस बीच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तगड़े फैन मोमिन साकिब (Momin Saqib) का रोते हुए एक वीडियो सामने आया है. मोमिन वही शख्स हैं जो अपने 'ओ भई मारो मुझे मारो...' वाले वीडियो से सोशल मीडिया पर फेमस हुए थे.
टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया है. इंग्लैंड दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने में सफल रहा. पाकिस्तान की ओर से लगातार 1992 की ऐतिहासिक जीत दोहराने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन इंग्लैंड ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया.
पाकिस्तान की इस हार के बाद उनके फैंस मायूस हैं. इस बीच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तगड़े फैन मोमिन साकिब (Momin Saqib) का रोते हुए एक वीडियो सामने आया है. मोमिन वही शख्स हैं जो अपने 'ओ भई मारो मुझे मारो...' वाले वीडियो से सोशल मीडिया पर फेमस हुए थे.
मोमिन अक्सर इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते रहते हैं. टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद भी उन्होंने कुछ वीडियो शेयर किए हैं. एक वीडियो में मोमिन गुस्से में कहते हैं- 'बस करो 1992 की जीत के साथ तुलना करना. अभी हार गए हैं. 30 साल हो गए हैं उस बात को.'
एक अन्य वीडियो में मोमिन साकिब बेहद इमोशनल नजर आए. उनकी आंखें नम दिखाई दीं. उन्होंने कहा- जब नसीब सो रहे हैं तो मैच देखने का क्या फायदा. मुझे भी सोने दो. उन्होंने पाकिस्तान के पिछले मैचों में लचर प्रदर्शन को लेकर भी उसे खूब खरी-खोटी सुनाई. हालांकि, आखिर में वो अपने टीम को सपोर्ट भी करते नजर आए.
इंग्लैंड बना टी-20 वर्ल्ड कप का चैंपियन
बता दें कि मेलबर्न में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीत लिया है. बेन स्टोक्स और मोइन अली की कमाल की पारी के दमपर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को शिकस्त दी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









