
पति संग मॉल गई महिला से की छेड़खानी, सरेआम हुई इंफ्लूएंसर की धुनाई! VIDEO
AajTak
पिटाई के चलते इंफ्लुएंसर को हल्की चोटें आई हैं. इसको लेकर उसने फेसबुक पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा है. इंफ्लुएंसर पर मॉल में महिला से छेड़खानी का आरोप लगा था. जिसके चलते महिला के पति ने उसकी पिटाई कर दी. वहीं, इंफ्लुएंसर का कहना है कि उसने बस 15 मिनट महिला से बात की थी, कोई छेड़खानी नहीं की.
एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पर शॉपिंग मॉल में महिला से छेड़खानी का आरोप लगा. जिसके चलते महिला के पति ने उसकी पिटाई कर दी. आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचा लिया. हालांकि, इंफ्लूएंसर का कहना है कि उसने बस 15 मिनट महिला से बात की थी, कोई छेड़खानी नहीं की थी.
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स इंफ्लूएंसर को पीटते हुए नजर आ रहा है. वह उसके सिर पर मुक्के बरसा रहा है. कथित तौर पर इंफ्लूएंसर ने पति संग मॉल आई एक महिला से फ़्लर्ट किया था.
चाइना प्रेस के मुताबिक, मामला मलेशिया का है. महिला के पति के हाथों पिटाई के चलते इंफ्लूएंसर को हल्की चोटें आई हैं. इसको लेकर उसने फेसबुक पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा है. इसमें उसने कहा कि मैंने इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है.
इस मलेशियाई इंफ्लूएंसर ने अपनी सफाई में कहा- 'मैंने उसकी पत्नी के साथ फ़्लर्ट नहीं किया. मैं उससे पहली बार ही मिला था, वो भी केवल 15 मिनट के लिए. मुझे यह भी नहीं पता था कि उसका बॉयफ्रेंड या पति भी उसके साथ है. उसने मुझे सिर्फ अपने साथ जूते खरीदने और हैंडबैग देखने के लिए कहा था. मुझे यह भी नहीं पता था कि वह आदमी उसका पति है.'
इंफ्लूएंसर का ये पोस्ट वायरल हो गया. उसके वीडियो को 2 लाख से अधिक व्यू मिल चुके हैं. हजारों लोगों ने वीडियो पर कमेन्ट किया है. इंफ्लुएंसर फेसबुक पर Wacaooo小果 नाम से मौजूद है. अपनी पिटाई का ये वीडियो उसने खुद पोस्ट किया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










