
'पतला? 23 साल का है', पृथ्वी शॉ के शरीर का यूट्यूबर ने उड़ाया मजाक, बॉडी शेम करने पर फैन्स भड़के, फिर बोला- माफ कर दो
AajTak
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इन दिनों इंग्लैंड में हैं. उन्होंने हाल में नॉर्थम्पटनशर के लिए खेलते हुए 153 गेंदों पर 244 रनों की धाकड़ पारी खेली. इसके बाद उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए. हालांकि, एक मशहूर यूट्यूबर ने उनका मजाक उड़ाया. जिस पर फैन्स बुरी तरह से भड़क उठे.
Prithvi Shaw Bodyshame: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रहे पृथ्वी शॉ को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया, उनके शरीर का मजाक उड़ाया गया. इस पर फैन्स भड़क उठे. पृथ्वी शॉ इस समय इंग्लैंड में वनडे कप में नॉर्थम्पटनशर टीम के खेल रहे हैं. यहां उन्होंने वनडे मैच में दोहरा शतक जड़कर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं. इस टूर्नामेंट में उन्होंने अब तक तीन मैच खेले. तीसरे मैच में पृथ्वी शॉ ने 153 गेंदों पर 244 रनों की आतिशी पारी खेली.
पृथ्वी शॉ को लेकर इंटरप्रेन्योर अंकुर वारिकू (Ankur Warikoo) ने बॉडी शेम किया. उन्होंने उनके शरीर का मजाक उड़ाया. शॉ को लेकर पहले अंकुर नागपाल नाम के शख्स ने एक ट्वीट किया और लिखा, 'भारत का खानपान और जेनेटिक्स बेजोड़ हैं. ये 23 साल का इंडियन एथलीट है.' उनके इसी ट्वीट पर अंकुर वारिकू ने लिखा, 'और इनकी मां को लगता है कि ये पतला हो गया है.'
इस पर सोशल मीडिया फैन्स बुरी तरह भड़क उठे. दरअसल, पृथ्वी शॉ की मां का निधन तब हुआ जब वो महज 4 साल के थे. इसके बाद तो लोगों ने अंकुर को तमीज में रहने की सलाह भी दी. हालांकि, बाद में अंकुर नाम के इस शख्स को अपनी गलती का अहसास हुआ.
उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट कर माफी मांग ली. वारिकू ने लिखा, 'लोगों के रिस्पॉन्स के बाद बाद मुझे अपनी गलती का अहसास हुआ. यह तस्वीर पृथ्वी शॉ की है जिन्होंने 4 साल की उम्र में अपनी मां को खो दिया था. मेरी पोस्ट संवेदनशील थी, जिस पर मुझे बिल्कुल भी गर्व नहीं हैं. मैंने बहुत बड़ी गलती की है.'
वारिकू ने आगे अपने पोस्ट में पृथ्वी शॉ को टैग करते हुए माफी मांगी. उन्होंने कहा कि वह सच में बहुत शर्मिंदा हैं. वहीं, उन्होंने कहा कि वो क्रिकेट एक्टिव तौर पर उतना नहीं देखते हैं, इसलिए उन्हें शॉ के बारे जानकारी नहीं थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









