
पड़ोसियोंं का कबाड़ उठा लाती है महिला, अनोखा बिजनेस कर कमा रही लाखों
AajTak
मोली हैरिस (Molly Harris) नाम की अमेरिकन महिला ने अलग ही किस्म का बिजनेस चला रखा है. वह चुपचाप पड़ोसियों का कबाड़ हो चुका फर्नीचर उठा लाती है. इसपर वह अपने टैलेंट का जादू चलाती थी.
लोग नौकरी या बिजनेस को अपनी दिलचस्पी से हिसाब से चुनते और करते हैं. कई लोग पैसे कमाने के ऐसे जरिए ढूंढ लेते हैं जो अपने आप में अनोखे और अजीब होते हैं. हाल में ऐसा ही कुछ कर रही एक महिला चर्चा में है. मोली हैरिस (Molly Harris) नाम की अमेरिकन महिला ने अलग ही किस्म का बिजनेस चला रखा है.
लगभग तीन महीने पहले उसने पड़ोसियों द्वारा सड़क किनारे छोड़ दिए गए बेकार फर्नीचर को उठाना और रिपेयर करना शुरू किया. लोग इसे कबाड़ के रूप में फेंक देते थे. इसके बाद उसने इस काम को सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू किया. यहां उसके काम को पसंद किया गया. वह फेमस होती चली गई. अब वह अपने काम को मार्केटप्लेस पर बेचकर हफ्ते में 41,751 रुपये और महीने में 1,67,005 रुपये कमा लेती हैं.
उठा लेती है सड़क किनारे फेंके हुए फर्नीचर
पहले हैरिस घर के रेनोवेशन के काम में अपने पति की मदद करती थी. लेकिन फर्नीचर फ़्लिपिंग का काम उन्होंने बिना एक्सपीरिएंस के शुरू किया. अब इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 28,000 फॉलोअर्स हो गए हैं. डेलीमेल.कॉम से बात करते हुए उन्होंने कहा,'मैंने ऐसे बहुत से लोगों को नोटिस करना शुरू कर दिया है जो फर्नीचर को सड़क किनारे फेंक देते हैं . इसमें टूटी हुई बुकशेल्फ़ से लेकर पुराने ड्रेसर तक होते हैं जिन्हें रिपेयर किया जा सकता है. मैंने बस इन चीजों को रिपेयर करने के बारे में सोचा.
सोचा था गड़बड़ हुई तो... उन्होंने रिसर्च शुरू की और फ़र्निचर फ़्लिपिंग ट्यूटोरियल देखना शूरू किए. तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने कहा- सबसे कठिन हिस्सा था काम शुरू करना लेकिन फिर मैंने सोचा, ठीक है, अगर कुछ गड़बड़ हुई तो ये सब सामान मेरे पास ही रह जाएगा. लेकिन सब कुछ शानदार होता गया.
दोगुनी या तिगुने दाम में बेच देती है सामान वो पुरानी और कबाड़ हो चुकी चीज़ों को ठीक करके उसे दूसरे को दोगुनी या तिगुने दाम में बेच देती है. इसमें लागत भी बहुत कम होती है. इस तरह से उसे अच्छे पैसे भी मिल जाते हैं और मज़े की बात ये है कि इसके लिए उसे अपने घर से बाहर जाकर काम करने की भी ज़रूरत नहीं होती.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










