
पटना में BPSC अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, परीक्षा रद्द की कर रहे थे मांग
AajTak
पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ऑफिस के बाहर बीपीएससी 70वीं परीक्षा रद्द की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. परीक्षा में अनियमितताओं के चलते छात्र नाराज हैं और परीक्षा के रद्दीकरण की मांग कर रहे हैं. इस घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है, और प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है.
पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना सामने आई है. ये छात्र BPSC की परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आयोग के ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, बाद में बीपीएससी ऑफिस के बाहर जमा अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया. छात्रों की मांग है कि परीक्षा को रद्द किया जाए.
बीपीएससी 70वीं परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थी परीक्षा रद्द की मांग रहे हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि पटना के बापू एग्जाम सेंटर अलावा भी कई एग्जाम सेंटर्स पर गड़बड़ियां हुई हैं, इसलिए पूरी परीक्षा रद्द होनी चाहिए और फिर से आयोजित की जानी चाहिए. बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बीपीएससी ऑफिस के बाहर कड़ाके की ठंड में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच बिहार पुलिस ने अभ्यर्थियों को हटाने के लिए लाठी-डंडों का सहारा लिया. विरोध कर रहे अभ्यर्थियों में महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: Ground Report: आसमान से टपकती ओस, ठिठुरन वाली ठंड... दिसंबर की सर्द रात में खुले आसमान तले क्यों प्रदर्शन कर रहे BPSC के अभ्यर्थी
इसके बाद अन्य अभ्यर्थियों कहना है, कि जब तक आयोग पूरी परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने की घोषणा नहीं करता, उनका आंदोलन जारी रहेगा. साथ ही 34 अभ्यर्थियों भेजा कारण बताओ का नोटिस जारी किया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










