
न बोल सकती है न सुन सकती है, लिफ्ट में फंसी 60 साल की महिला, ऐसे बची जान- VIDEO
AajTak
एक 60 साल की महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वो लिफ्ट में फंस गई थी. महिला न तो सुन सकती है, न ही बोल सकती है. वो मूक बाधिर है. ऐसे में उसके लिए मदद मांगना भी आसान नहीं था.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला को लिफ्ट में फंसा हुआ देखा जा सकता है. हैरानी की बात ये है कि वो महिला न तो बोल सकती है और न ही सुन सकती है. ऐसे में उसके लिए किसी से मदद मांगना भी काफी मुश्किल था.
महिला की उम्र 60 साल है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उसके लिए लिफ्ट में फंसने का ये मंजर कितना भयानक रहा होगा. हालांकि बाद में महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
ये वीडियो चीन के चांगदे का है. घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला अपने परिवार के साथ पानी की बोलतें लिफ्ट में रखती है. तभी लिफ्ट बंद हो जाती है.
इसके बाद महिला काफी घबरा जाती है. वो लिफ्ट के दरवाजे खोलकर बाहर निकलने की कोशिश करती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला पहली बार लिफ्ट का इस्तेमाल कर रही थी.
परिवार को पता था कि वो लिफ्ट में अकेली नहीं जा सकती, तभी दरवाजे पर एक बोतल की पेटी रखकर दरवाजे को ब्लॉक किया गया था. महिला इस बात से अंजान थी और उसने उन बोतलों को अंदर रख दिया, तभी लिफ्ट बंद हो गई.
इसके कैप्शन में लिखा है, 'चीन के चांगदे में एक 60 साल की मूख बाधिर महिला को पहली बार लिफ्ट इस्तेमाल करने में परेशानी हुई. वो इसके दरवाजे बंद होने के बाद फंस गई थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










