
नया नियम: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को प्रमोशनल कंटेंट पर लेबल देना होगा जरूरी
AajTak
इंस्टाग्राम जैसे डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए विज्ञापन करने वाले इन्फ्लुएंसर्स के लिए एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI) ने गाइडलाइन जारी किया है.
इंस्टाग्राम जैसे डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए विज्ञापन करने वाले इन्फ्लुएंसर्स के लिए एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI) ने गाइडलाइन जारी की है. नई गाइडलाइन के मुताबिक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स या उनके रिप्रेजेंटेटिव द्वारा पब्लिश किए गए सभी प्रमोशनल कंटेंट पर एक डिस्क्लोजर लेबल होना जरूरी है, जो स्पष्ट रूप से बताता हो कि ये कंटेंट एक विज्ञापन है. साथ ही नए नियम के मुताबिक, इन्फ्लुएंसर्स को उनके अकाउंट के जरिए प्रमोट किए जाने वाले प्रोडक्ट्स या सर्विस के लिए ड्यू डिलिजेंस भी परफॉर्म करना होगा. ASCI का कहना है कि ये जरूरी है कि ग्राहक ये समझ सकें कि व्यवसायिक फायदे के लिए उनकी राय या व्यवहार को प्रभावित करने के इरादे से किसी चीज को प्रमोट किया जा रहा है. मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, नए नियम 14 जून से प्रभावी हो जाएंगे. इसके बाद इन्फ्लुएंसर्स के लिए किसी कंटेंट को ठीक तरह से लेबल करना अनिवार्य हो जाएगा. ताकी ग्राहक ये समझ सके कि आपका कंटेंट विज्ञापन है या नहीं.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











