
'...नगालैंड वाले आदमी खाते हैं! हमको देख और शक होने लगा' BJP नेता का VIDEO VIRAL
AajTak
नगालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्ग इन दिनों चर्चा में हैं. उनके एक के बाद एक कई वीडियो वायरल हुए हैं. ताजा वीडियो में वह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, नगालैंड के बारे में जुड़ी भ्रांतियों के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं.
नगालैंड सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता तेमजेन इमना अलॉन्ग का एक और वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में वह साल 1999 में दिल्ली आने का अपना किस्सा बता रहे हैं. नगालैंड के खानपान, पुरानी दिल्ली स्टेशन आने का अनुभव और तमाम चीजों को लेकर उन्होंने इस वीडियो में बातें की हैं.
नगालैंड के उच्च शिक्षा और आदिवासी मामलों के मंत्री और राज्य की बीजेपी इकाई के अध्यक्ष तेमजेन इमना अलॉन्ग (Temjen Imna Along) इस वीडियो में यह कहते हुए दिख रहे हैं लोगों को नगालैंड के बारे में कई तरह की भ्रांतियां हैं. जैसे, नगालैंड के लोग आदमी खाते हैं.
तेमजेन इमना अलॉन्ग ने इस वीडियो को 13 जुलाई को ट्विटर पर पोस्ट किया. वीडियो में तेमजेन बोल रहे हैं, '1999 में जब हम पहली बार दिल्ली आया...पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन में जब उतरा, तो हमारे नगालैंड प्रदेश से ज्यादा आबादी हमने वहीं देखा. हम तो वहीं चौंक गया. और वो लोग कहते थे नगालैंड कहां है? वहां जाने के लिए वीजा चाहिए क्या? कोई लोग यह बात फैला दिए कि नगा लोग आदमी खाता है, और वो खाता है...हमको देखकर तो और शक हो गया.'
1999 की और एक बातें... pic.twitter.com/BZnk4lF3uZ

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











