
धवन ही नहीं... ये 3 खिलाड़ी भी हैं बदकिस्मत, वर्ल्ड कप के साथ एशियन गेम्स से भी बाहर
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप इसी साल भारत में खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होगा. जबकि सितंबर-अक्टूबर में ही एशियन गेम्स भी खेले जाने हैं. दोनों टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. मगर शिखर धवन के अलावा 3 ऐसे स्टार प्लेयर हैं, जिन्हें दोनों ही टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह नहीं मिली....
यह साल भारतीय टीम के लिए बेहद अहम होने वाला है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है. अब उसे एशियन गेम्स और अपने ही घर में वनडे वर्ल्ड कप 2023 भी खेलना है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दोनों ही टूर्नामेंट के लिए अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है.
मगर यहां चौंकाने वाली बात यह रही कि जिन खिलाड़ियों को कुछ महीनों पहले वर्ल्ड कप के लिए दावेदार माना जा रहा था, उनमें से 4 ऐसे भी स्टार प्लेयर जिन्हें वर्ल्ड कप तो क्या, एशियन गेम्स के लिए भी टीम में जगह नहीं मिली है.
कप्तान के दावेदार धवन दोनों बड़े टूर्नामेंट से बाहर
इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि 37 साल के धाकड़ ओपनर शिखर धवन को भी दोनों ही बड़े टूर्नामेंट के लिए स्क्वॉड में जगह नहीं मिली. माना जा रहा था कि धवन को चीन में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम की कप्तानी दी जा सकती है. मगर चयनकर्ताओं को कुछ ओर ही मंजूर था. उन्होंने धवन को टीम से बाहर कर ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बना दिया.
कंगारुओं के खिलाफ टीम इंडिया की टेस्टिंग... वर्ल्ड कप से पहले सामने हैं ये 5 चैलेंज
इसके बाद लग रहा था कि धवन को शायद वर्ल्ड कप स्क्वॉड में रखा जा सकता है. मगर यहां भी वो बदकिस्मत ही रहे. एशियन गेम्स से बाहर होने पर धवन हैरान हुए थे. उसका खुलासा उन्होंने खुद किया था. धवन ने कहा था, 'जब मेरा नाम एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टीम में नहीं था, तो मैं यह देखकर थोड़ा हैरान था. मगर फिर मुझे लगा कि उन्होंने कुछ अलग सोचा होगा. आपको इसे समझना और स्वीकार करना होगा. खुश हूं कि ऋतुराज को कप्तान बनाया गया. इसमें सभी युवा खिलाड़ी हैं. मुझे पूर भरोसा हे कि वे अच्छा करेंगे.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








