
दिलीप वेंगसरकर-वेंकटेश प्रसाद बनेंगे मेंटर, सुरेश रैना-दिनेश कार्तिक भी होंगे शामिल... NCL के आने वाले सीजन में क्या होगा खास
AajTak
टीम यूएसए की ऐतिहासिक जीत पर बेस्ड, NCL अमेरिका में क्रिकेट को नए ऊंचाइयों पर ले जाने की योजना बना रहा है. लीग में 84 खिलाड़ी शामिल होंगें. 48 अंतरराष्ट्रीय सेलेब्स और 36 अमेरिकी खिलाड़ी और इसे छह फ्रेंचाइज़ी टीमों द्वारा लीड किया जाएगा, इनमें न्यूयॉर्क लायंस CC, डलास CC, टेक्सास ग्लैडिएटर्स CC, शिकागो क्रिकेट क्लब, अटलांटा किंग्स CC, और लॉस एंजेलिस वेव्स CC.
नेशनल क्रिकेट लीग (NCL) ने आगामी सीज़न के लिए अपनी आधिकारिक खिलाड़ी ड्राफ्ट की घोषणा की है. इस ड्राफ्ट में टीम यूएसए के उन खिलाड़ियों की नाम भी शामिल है जिन्होंने हाल ही में पाकिस्तान को T20 विश्व कप में हराकर क्रिकेट इतिहास की एक बड़ी जीत दर्ज की है. इस जीत ने अमेरिका में क्रिकेट के प्रति नई रुचि पैदा की है और इन खिलाड़ियों को ग्लोबल लेवल पर प्रमुखता दी है.
टीम यूएसए की ऐतिहासिक जीत पर बेस्ड, NCL अमेरिका में क्रिकेट को नए ऊंचाइयों पर ले जाने की योजना बना रहा है. लीग में 84 खिलाड़ी शामिल होंगें. 48 अंतरराष्ट्रीय सेलेब्स और 36 अमेरिकी खिलाड़ी और इसे छह फ्रेंचाइज़ी टीमों द्वारा लीड किया जाएगा, इनमें न्यूयॉर्क लायंस CC, डलास CC, टेक्सास ग्लैडिएटर्स CC, शिकागो क्रिकेट क्लब, अटलांटा किंग्स CC, और लॉस एंजेलिस वेव्स CC.
ये टीमें तेज-तर्रार सिक्स्टी स्ट्राइक्स फॉर्मेट में आमना-सामना करेंगी, ये क्रिकेट में गेम-चेंजर साबित होगा और अमेरिकी दर्शकों के लिए खेल को और रोमांचक क्रिकेट पेश करेगा. सिक्स्टी स्ट्राइक्स प्रारूप केवल 60 गेंदों तक सीमित होता है, जिससे हर गेंद की अहमियत बढ़ जाती है. यह संक्षिप्त फॉर्मेट नए प्रशंसकों के लिए खेल को और आकर्षक बनाता है जबकि क्रिकेट की प्रतिस्पर्धात्मकता को बनाए रखता है.
इस सीज़न में NCL विश्व प्रसिद्ध क्रिकेट सितारों को एकत्रित कर रहा है, इनमें जहीर अब्बास, वसीम अकरम, दिलीप वेंगसरकर, सर विवियन रिचर्ड्स, वेंकटेश प्रसाद, सनथ जयसूर्या, मोइन खान, और ब्लेयर फ्रेंकलिन शामिल हैं. क्रिकेट के लीडर्स रहे ये खिलाड़ी अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को मेंटर और कोचिंग देंगे.
लीग में दुनिया भर के शीर्ष खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा, जिनमें शाहिद अफरीदी, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, शाकिब अल हसन, आंद्रे रसेल, रॉबिन उथप्पा, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, क्रिस लिन, मार्टिन गुप्टिल, और एंजेलो मैथ्यूज शामिल हैं.
"NCL अमेरिका में क्रिकेट का एक नया युग ला रहा है, जो खेल के जुनून को कोचेला जैसे इवेंट की एनर्जी के साथ जोड़ रहा है," नेशनल क्रिकेट लीग के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा. "टीम यूएसए की ऐतिहासिक जीत पर आधारित, हमारा विस्तारित लीग शानदार टैलेंट और अविस्मरणीय क्षणों को एक साथ ला रहा है जो क्रिकेट के पुराने प्रेमियों और नए प्रशंसकों दोनों के लिए गूंजेगा. इस सीज़न का उद्देश्य खेल को नया रूप देना है."

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








