
तेज रफ्तार, सेंसर वाली टेक्नोलॉजी, ये हैं ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की जबरदस्त खूबियां
AajTak
इस स्कूटर की टॉप स्पीड, दमदार बैटरी, रंगों की विविधता जैसी खूबियां इसे इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार की रेस का दमदार खिलाड़ी बना रही हैं.
काफी दिनों से चर्चा में रहे ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola electric Scooter) को आज यानी 15 अगस्त को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. Ola electric ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है. इस स्कूटर की टॉप स्पीड, दमदार बैटरी, रंगों की विविधता जैसी खूबियां इसे इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार की रेस का दमदार खिलाड़ी बना रही हैं. (फाइल फोटो: Ola electric) कंपनी के सीईओ भावेश अग्रवाल ने दावा किया कि उनका स्कूटर बेस्ट डिजाइन, बेस्ट टेक्नोलॉजी और बेस्ट परफॉर्मेंस वाला है. उन्होंने कहा कि वैसे तो ओला स्कूटर को घर में पूरी तरह चार्ज करने पर 6 घंटे लगेंगे, लेकिन ओला के चार्जिंग सेंटर पर हाइपर चार्जिंग पॉइंट से 50 फीसदी चार्जिंग महज 18 मिनट में हो जाएगी. (फाइल फोटो) ओला का कहना है कि वो अपने स्कूटर की चार्जिंग के लिए देशभर में चार्जिंग पॉइंट्स बनाएगी जो इस स्कूटर को फास्ट चार्ज करेंगे. भावेश ने कहा कि हम दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कारखाना भारत में बना रहे हैं जहां हर साल 1 करोड़ स्कूटर बनेंगे. (फाइल फोटो: Ola electric)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











