
तूफानी जीत के बाद बारबाडोस में आए तूफान में घिरे खिलाड़ी... रोहित शर्मा एंड टीम की वतन वापसी कब तक?
AajTak
मौसम के आंकड़ों से पता चलता है कि तूफान बेरिल के कारण रोहित शर्मा और उनकी टी20 विश्व कप विजेता टीम के मंगलवार सुबह (भारतीय समय) से पहले कैरेबियाई द्वीप बारबाडोस से बाहर जाने की कोई संभावना नहीं है.
एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट टीम ने तूफानी पारी खेलकर बारबाडोस में टी-20 विश्वकप जीत लिया तो अब वहां चक्रवाती तूफान को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई हैं. सवाल है कि क्या टी-20 के विश्व विजेता हमारे हीरो, वहां फंस जाएंगे? बता दें कि, क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने कहा कि तूफान बेरिल से बारबाडोस में जानलेवा हवाएं चलेंगी.
मंगलवार तक बारबाडोस से बाहर जाने की संभावना नहीं मौसम के आंकड़ों से पता चलता है कि तूफान बेरिल के कारण रोहित शर्मा और उनकी टी20 विश्व कप विजेता टीम के मंगलवार सुबह (भारतीय समय) से पहले कैरेबियाई द्वीप बारबाडोस से बाहर जाने की कोई संभावना नहीं है. यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर के अनुसार, "बेरिल तीसरी कैटिगरी का बड़ा और भीषण तूफान है जो कि 1 जुलाई को लगभग 2 बजे (IST) बारबाडोस से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण में था और इसकी हवा की स्पीड 195 किमी प्रतिघंटा थी.
बाढ़ और भारी वर्षा की भी आशंका इसके साथ ही बेरिल तूफान से बाढ़ आने और बारबाडोस में भारी वर्षा होने की आशंका भी जताई गई है. यह अगले 12 घंटों में 215 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा के साथ फिर से कैटिगरी 3 के तूफान में बदल जाएगा, हालाँकि, आंकड़ों से पता चलता है कि तब तक बारबाडोस इसके प्रभाव से बाहर हो जाएगा.
भारतीय क्रिकेट टीम, जिसने बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराया, फ्लाइट डिले होने के कारण कैरेबियन द्वीप में फंस गई है. फ़्लाइट ट्रैकिंग साइट फ़्लाइटरडार24 के अनुसार, ग्रांटली एडम्स अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 1 जुलाई को 30 से अधिक फ्लाइट्स के अराइवल और कम से कम 29 डिपार्चर रद्द कर दिए हैं.
निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा तूफान बेरिल को कैरेबियन में दूसरा सबसे भीषण तूफान की श्रेणी में रखा गया है. बारबाडोस के अलावा, अन्य कैरेबियाई द्वीपों ग्रेनेडा, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइन द्वीप समूह में तूफान की चेतावनी जारी की गई है. केंद्र ने कहा कि बेरिल तूफान तेज हवाएं, खतरनाक तूफानी लहरें लाएगा और सोमवार को बारबाडोस और विंडवार्ड द्वीप समूह में 3 से 6 इंच की भारी बारिश होगी, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









