
डबल सेंचुरी जड़ने वाले डेविड वॉर्नर के लिए वाइफ का इमोशनल पोस्ट, लिखा- तुमने दुनिया को बता दिया...
AajTak
मेलबर्न टेस्ट में डबल सेंचुरी जड़ने वाले डेविड वॉर्नर के लिए उनकी वाइफ कैंडिस वॉर्नर ने इमोशनल लेटर लिखा है. कैंडिस ने इंस्टाग्राम पर यह शेयर किया, जिसमें उनके धमाकेदार कमबैक पर पोस्ट लिखा.
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में कमाल हो गया. ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेल रहे थे और उन्होंने यहां दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया. डेविड वॉर्नर के इस कमाल पर उनकी वाइफ कैंडी वॉर्नर ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है और खुशी जाहिर की है. कैंडी वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा और कहा कि अपने 100वें टेस्ट मैच में 200 रन, डेविड तुम वाकई शानदार हो. आज आपने एक शानदार कोशिश की, आपने शंका करने वाले लोगों को बता दिया कि आप अभी खत्म नहीं हुए हो बल्कि छोटे बच्चों के लिए प्रेरणा बने हो. अगर तुम ये पा सकते हो तो वो भी इसे पा सकते हैं.
डेविड वॉर्नर की वाइफ ने लिखा कि हाल ही में हमने काफी बुरे दिन देखे हैं, लेकिन आपने हमेशा हिम्मत दिखाई और बताया कि आपकी मेहनत से सबकुछ हासिल किया जा सकता है. आप कभी मत भूलें कि आप कहां से आए हैं और आप आज क्या हैं. हमें (Ivy, Indi, Isla और मुझे) तुमपर बहुत गर्व है, तुम सबसे शानदार पिता हो.
क्लिक करें: डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास... 100वें टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक कैंडी के इस इमोशनल पोस्ट पर डेविड वॉर्नर ने भी कमेंट किया और लिखा कि थैंक्यू डार्लिंग, आई लव यू और तुम्हारा सपोर्ट मेरी लिए सबकुछ है. बता दें कि डेविड वॉर्नर ने मेलबर्न टेस्ट मैच में 200 रनों की पारी खेली, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में डेविड वॉर्नर ने 254 बॉल में 200 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. वॉर्नर ने करीब 80 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. दोहरा शतक जड़ने के बाद जब डेविड वॉर्नर जश्न मना रहे थे, उस वक्त वह खुद को चोट लगवा बैठे और रिटायर्ड हर्ट होकर वापस चले गए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








