
ट्रैफिक ने किया बेहाल, कैब की जगह हेलिकॉप्टर से निकली महिला, बताया किफायती
AajTak
न्यूयॉर्क में ही रह रही भारतीय मूल की एक महिला ख़ुशी सूरी ने कैब से ट्रैवल करने की जगह हेलिकॉप्टर से ट्रैवल करने को अधिक सस्ता और आसान बताया है. उन्होंने इससे जुड़ा एक पोस्ट भी शेयर किया है.
बड़े शहरों में रहने के लिए कई अलग- अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. कहीं घरों की कमी है, कहीं महंगाई हद से ज्यादा है तो कहीं ट्रैफिक बड़ी मुसीबत है. न्यूयॉर्क में भी कुछ ऐसा ही हाल है जहां लोगों के ट्रैफिक के चलते बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
इस सब के बीच न्यूयॉर्क में ही रह रही भारतीय मूल की एक महिला ख़ुशी सूरी ने कैब से ट्रैवल करने की जगह हेलिकॉप्टर से ट्रैवल करने को अधिक सस्ता और आसान बताया है. दरअसल, अमेरिका में कैब की तरह ही एक हेलीकॉप्टर सर्विस भी है जिसका नाम BLADE है. खुशी ने उबर की कैब और ब्लेड दोनों की बुकिंग प्राइज के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं.
सूरी के स्क्रीनशॉट के अनुसार, उबर की सवारी में जिस लोकेशन के लिए किराया USD131.99 (लगभग 11,000 रुपये) और समय एक घंटा दिखा रहा था। वहीं, ब्लेड USD165 (13,765 रुपये) के किराए के साथ 5 मिनट में मंजिल पर पहुंचा रहा था. यानी केवल 30 डॉलर का अंतर था और लगभग 55 मिनट बच रहे थे.
सूरी ने स्क्रीनशॉट्स के कैप्शन में लिखा है- 60 मिनट की उबर राइड या 5 मिनट की हेलीकॉप्टर राइट. सचमुच सिर्फ 30 रुपये का अंतर @flybladenow. उन्होंने हेलीकॉप्टर की सवारी चुनी. सूरी का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और लोग इसपर ढेरों कमेंट कि. कई लोगों ने समय बचाने वाले हेलिकॉप्टर के ऑप्शन पर हैरानी जताई. कई लोगों ने कहा- अब हम भी ट्रैफिक से बचने के लिए यही ऑप्शन चुनेंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










