
टॉस है बॉस... क्या आज भारत पलटेगा बाजी? विराट ब्रिगेड के लिए सीरीज दांव पर
AajTak
मौजूदा टी20 सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीता है. उन्होंने इस सीरीज में लगातार दूसरी बार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीता. इसका मतलब है कि वह मैच भी जीतेंगे..? क्योंकि अब तक यही होता आया है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीत रही है.
मौजूदा टी20 सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीता है. उन्होंने इस सीरीज में लगातार दूसरी बार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीता. इसका मतलब है कि वह मैच भी जीतेंगे..? क्योंकि अब तक यही होता आया है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम मैच गंवा रही है. Toss Update: England have won the toss & elected to bowl against #TeamIndia in the 4th @Paytm #INDvENG T20I. Follow the match 👉 https://t.co/TYCBHIV89r pic.twitter.com/njhQlUEZwI भारतीय टीम चौथे टी20 में भी टॉस हार गई है और वह पहले बल्लेबाजी करने उतरी. भारत को अगर सीरीज में बने रहना है, तो उसे ये मैच हर हाल में जीतना होगा. अब भारत के समक्ष टॉस हारकर भी बाजी पलटने की चुनौती है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









