
'टेस्ट क्रिकेट की मौत', इस टीम की हरकत पर वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान भड़का, बोला- ICC और BCCI कुछ करें, वरना...
AajTak
साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों की हरकत पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान स्टीव वॉ भड़क उठे हैं. दरअसल, साउथ अफ्रीका ने हाल में जिस टीम का ऐलान किया है. वो बहुत ही दोयम स्तर की है. वॉ का मानना है कि अफ्रीकी क्रिकेटर टेस्ट क्रिकेट को तरजीह नहीं दे रहे हैं.
क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने दो मैचों की सीरीज के लिए दूसरे दर्जे की टेस्ट टीम की घोषणा की है, इस टीम में एक नए कप्तान सहित सात अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं. इसी मुद्दे पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव वॉ बुरी तरह से भड़क उठे. वॉ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 1999 में वर्ल्ड कप जीता था.
वॉ ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की इस हरकत को 'अपमानजनक' करार दिया है. वहीं वॉ ने इस मामले में अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और बीसीसीआई (BCCI) सहित शीर्ष क्रिकेट बोर्डों से आगे आकर टेस्ट क्रिकेट को बचाने का आग्रह किया है.
दरअसल, साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए दूसरे दर्जे की टेस्ट टीम की घोषणा की, जिसमें एक नए कप्तान सहित सात अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं.
दक्षिण अफ्रीका के टॉप खिलाड़ी, जिनमें से अधिकांश वर्तमान में भारत के खिलाफ घरेलू सरजमी पर दो मैचों की सीरीज का हिस्सा हैं. इनमें से कई को इंडियन प्रीमियर लीग द्वारा शुरू की गई देश की अपनी फ्रेंचाइजी-आधारित टी20 लीग SA20 के दूसरे सीजन में खेलने के लिए अनुबंधित किया गया है. यह लीग पिछले साल शुरू हुई थी.
अब लीग के मैचों की तारीख और न्यूजीलैंड दौरे की तारीख आपस में टकरा रही है. सीएसए के नियमों के आधार पर, एसए20 फ्रेंचाइजी के साथ अनुबंध पर मौजूद खिलाड़ी टेस्ट के लिए चयन के लिए पात्र नहीं हैं, इस प्रकार बोर्ड को एक कमजोर टीम का चयन करना पड़ा.
🟢 SQUAD ANNOUNCEMENT 🟡 CSA has today announced a 14-player squad for the Proteas two-match Test tour of New Zealand next month🇿🇦🇳🇿#WozaNawe #BePartOfIt #SAvIND pic.twitter.com/pLBxCrNvJF

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









