
टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे की तारीखों का ऐलान, ये दिग्गज होगा कप्तान
AajTak
टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे की तारीख का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम श्रीलंका में तीन वनडे मैच और इतने ही टी20 मुकाबले खेलेगी. भारतीय टीम दौरे की शुरुआत 13 जुलाई को करेगी.
टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे की तारीख का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम श्रीलंका में तीन वनडे मैच और इतने ही टी20 मुकाबले खेलेगी. भारतीय टीम दौरे की शुरुआत 13 जुलाई को करेगी. दौरे पर टीम इंडिया का आखिरी मुकाबला 25 जुलाई को होगा. तारीखों का ऐलान सोनी स्पोर्ट्स की ओर से किया गया है. बीसीसीआई की ओर से इसका औपचारिक ऐलान अभी बाकी है. Indian waves will crash against the Sri Lankan shore with #JeetneKiZid 🌊 🇮🇳 tour of 🇱🇰, #SirfSonyPeDikhega! 🗓️ Starting 13th July 📺 Sony TEN 1, Sony TEN 3, Sony TEN 4, Sony SIX#SLvIND #INDvSL #SonySports #Cricket pic.twitter.com/P3ZeGTjDXl सीरीज का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स पर होगा. उसकी ओर से सीरीज का शेड्यूल ट्वीट किया गया है. सोनी के ट्वीट में शिखर धवन की तस्वीर भी है, जिससे माना जा रहा है कि दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी वही संभालेंगे.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









