
टीम इंडिया के फैन हुए माइकल वॉन, टी20 वर्ल्ड कप को लेकर की ये भविष्यवाणी
AajTak
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन टीम इंडिया के फैन हो गए हैं. वॉन ने टेस्ट के बाद टी20 सीरीज पर कब्जा करने वाली टीम इंडिया की तारीफ की है. टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले के बाद वॉन ने ट्वीट किया.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन टीम इंडिया के फैन हो गए हैं. वॉन ने टेस्ट के बाद टी20 सीरीज पर कब्जा करने वाली टीम इंडिया की तारीफ की है. कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने शनिवार को खेले गए टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को 36 रनों से शिकस्त दे दी. टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज पर 3-2 से कब्जा कर लिया. इससे पहले टीम इंडिया टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी. India have adapted brilliantly in this series ... the better team have won ... Add @Jaspritbumrah93 & @imjadeja to this team in Indian conditions & they are favourites to win the T20 World Cup ... Great series to watch .. #INDvsENG टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले के बाद वॉन ने ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है. बेहतर टीम जीती है...जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को इस टीम में शामिल कर दीजिए तो भारतीय परिस्थिति में ये टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार है. वॉन ने कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज शानदार रही.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









