
टीम इंडिया की बढ़ी चिंता, T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है ये 'मिस्ट्री स्पिनर'!
AajTak
वरुण चक्रवर्ती को आगामी टी20 विश्व कप में भारत का अहम गेंदबाज माना जा रहा है, लेकिन बीसीसीआई की मेडिकल टीम को तमिलनाडु के इस कलाई के स्पिनर पर काफी मेहनत करनी होगी जिसके घुटने पूरी तरह से ठीक नहीं हैं.
टी20 विश्व कप 2021 में भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करने जा रहा है. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर है. दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए अभी आईपीएल में खेल रहे 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती की घुटने की चोट एक बार फिर उभर आई है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












