
टीम इंडिया की असली मुश्किल स्टार प्लेयर्स की बढ़ती उम्र, कौन होगा अगला कप्तान?
AajTak
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे समेत स्टार टेस्ट प्लेयर की उम्र अब रिटायरमेंट की ओर बढ़ती जा रही है. ऐसे में बीसीसीआई के सामने अगला टेस्ट कप्तान तलाशने की जिम्मेदारी है. अगले कप्तानी के दावेदारों में इन 5 स्टार प्लेयर्स के नाम शुमार हैं...
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय एक महीने के लिए आराम कर रही है. खिलाड़ियों ने अप्रैल और मई के दौरान IPL में लगातार क्रिकेट खेली है. इसके ठीक एक हफ्ते बाद ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत एक टेस्ट मैच खेला था, जिसमें उसे हार मिली.
अब भारतीय टीम का सफर काफी अहम है. उसे सितंबर में एशिया कप खेलना है. उसके बाद अपने घर में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. इन्हीं सबकी तैयारियों में टीम जुटी हुई है. भारतीय टीम यह बड़े टूर्नामेंट रोहित शर्मा की कप्तानी में ही खेलेगी. जबकि कोचिंग की कमान राहुल द्रविड़ के हाथों में रहेगी.
दिग्गज खिलाड़ी अब रिटायरमेंट की ओर...
मगर यहां देखने वाली बात ये है कि वर्ल्ड कप के बाद बीसीसीआई को हर हाल में टीम इंडिया के लिए नया कप्तान तलाशना ही होगा. खासकर टेस्ट टीम के लिए तो जरूर तलाशना होगा.इसका कारण भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे स्टार खिलाड़ियों की बढ़ती उम्र है.
टेस्ट टीम में शामिल स्टार खिलाड़ियों की मौजूदा उम्र
रोहित शर्मा - 36 साल विराट कोहली - 34 साल चेतेश्वर पुजारा - 35 साल अजिंक्य रहाणे - 35 साल रविचंद्रन अश्विन - 36 साल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









