
टीम इंडिया का घर में जलवा कायम, इंग्लैंड के खिलाफ जीती लगातार छठी सीरीज
AajTak
भारत ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 7 रनों से मात देकर सीरीज 2-1 जीत ली है. भारतीय टीम की अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ यह लगातार छठी सीरीज जीत है. साथ ही भारत का अपने घर में 36 साल से इंग्लैंड के खिलाफ एक भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं हारने का सिलसिला कायम है.
भारत ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 7 रनों से मात देकर सीरीज 2-1 जीत ली है. भारतीय टीम की अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ यह लगातार छठी सीरीज जीत है. साथ ही भारत का अपने घर में 36 साल से इंग्लैंड के खिलाफ एक भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं हारने का सिलसिला कायम है. (Photo- PTI) टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 48.2 ओवरों में 329 रन बनाए थे. ऋषभ पंत (78), शिखर धवन (67) और हार्दिक पंड्या (64) ने शानदार पारियां खेलीं. जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित 50 ओवरों ओवरों में 322/9 रन ही बना सकी. सैम कुरेन ने नाबाद 95 रनों की पारी खेली, लेकिन इंग्लैंड के लिए यह नाकाफी रही. भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 4 और भुवनेश्वर कुमार 3 विकेट झटके. That Winning Feeling 👏👏#TeamIndia beat England by 7 runs in the third & final @Paytm #INDvENG ODI and complete a 2-1 series win. 👍👍 Scorecard 👉 https://t.co/wIhEfE5PDR pic.twitter.com/mqfIrwJKQb आखिरी बार इंग्लैंड ने भारत में 1984-85 में 4-1 से वनडे सीरीज जीती थी. 1992/93 और 2001/02 में भारत में खेली गई 6-6 मैचों की सीरीज 3-3 से बराबर रही थी. टीम इंडिया ने 2005-06 में अपने घर में इंग्लैंड को 7 मैचों की वनडे सीरीज में 5-1 से शिकस्त दी थी. इसके बाद से भारत ने अपनी धरती पर इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 6 वनडे सीरीज जीती हैं. (Photo-PTI)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









