
'झूठ बोल रहा है...', ऑनलाइन ट्रोलिंग पर केएल राहुल ने पहली बार कही ये बात, हुए इमोशनल
AajTak
KL Rahul on online abuse: केएल राहुल ने इंजरी के बाद क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की, लेकिन एक समय ऐसा था जब उनको सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचना सुननी पड़ रही थीं. लोगों उनको सोशल मीडिया पर टारगेट कर रहे थे. इसी पर केएल राहुल ने जवाब दिया है.
KL Rahul on Trolling: केएल राहुल का इंजरी के बाद क्रिकेट में कमबैक बेहद शानदार रहा है. एशिया कप में उन्होंने वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़कर वापसी की, उसके बाद वर्ल्ड कप में भी केएल राहुल का ने शानदार खेल दिखाया.
वहीं इस वापसी की सबसे खास बात यह रही है कि अब केएल राहुल टीम इंडिया के लिए स्पेशलिस्ट विकेटकीपर बनकर नजर आए हैं. राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में सेंचुरियन में भी शानदार 101 रनों की पारी खेली और टीम को संकट से उबारने की कोशिश की. उनकी पारी की बदौलत ही टीम इंडिया 245 रन बना सकी.
दरअसल, केएल राहुल जब एशिया कप के लिए टीम इंडिया के लिए चुने गए थे और उससे पहले वो कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए. इस ऑनलाइन दुर्व्यवहार पर अब राहुल ने जवाब दिया है. एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ कमबैक मैच में केएल राहुल ने 10 सितंबर 2023 को शानदार 111 रनों की नॉट आउट पारी खेली थी.
केएल राहुल ने कहा, 'जितनी जल्दी आप इससे दूर रहेंगे, आपकी मानसिकता उतनी ही बेहतर होगी. यह प्रत्येक व्यक्ति को प्रभावित करता है, और जो कोई भी कहता है कि इसका उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, मुझे यकीन है कि वह झूठ बोल रहा है.
दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट और वनडे सीरीज में शानदार शतक ठोककर वापसी करने वाले भारतीय बल्लेबाज के एल राहुल ने कुछ अर्सा पहले ही खराब फॉर्म पर जमकर आलोचना हुई थी. राहुल बोले- वह उस समय इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थे.
सेंचुरियन में पहले टेस्ट में कठिन हालात में शतक जमाने वाले राहुल ने कहा, ‘आप लोगों को बदल नहीं सकते. हर कोई अपनी राय रखने के लिए आजाद है और उस समय मुझे और भी खराब लग रहा था. अब पीछे देखता हूं तो लगता है कि इसे अलग नजरिये से देख सकता था.’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










