
‘जो अयोध्या में राम मंदिर में जाएगा, मुसलमान बनकर निकलेगा’, जावेद मियांदाद का Video
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान जावेद मियांदाद का भी एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में मियांदाद कहते हैं कि अयोध्या के राम मंदिर में जो भी जाएगा वह मुस्लिम बनकर बाहर निकलेगा.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद को आपने अक्सर भारत के खिलाफ जहर उगलते देखा होगा. समय-समय पर पर भारत तथा हिंदुओं के खिलाफ ऊल-जलूल बयान देकर सुर्खियों में बने रहते हैं. विश्व कप में पाकिस्तानी टीम के बाहर होने के बाद उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.इस वीडियो में मियांदाद अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर विवादित बयान देते हुए कह रहे हैं कि अयोध्या के राम मंदिर में जो भी जाएगा वह मुस्लिम बनकर बाहर निकलेगा.
राम मंदिर को लेकर कही ये बात
वीडियो में मियांदाद कहते हैं, 'इंडिया में जो कुछ हो रहा है और जिस तरह से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा अच्छा काम किया है. उनके लिहाज से अच्छा है, हमारे लिए नहीं है. मगर मैं उसकी गहराइयों में जाकर बताता हूं कि एक मस्जिद को मंदिर बनाया है. इंशाअल्लाह मेरा ईमान है कि जो भी उस मंदिर में जाएगा वो मुसलमान बनकर निकलेगा क्योंकि उसके अंदर हमारी जड़ें हमेशा रहती है. हमारे बुजुर्गों ने जहां कही भी तब्लीग की है वहां पर आपने देखा होगा कि वो चीजें वहां से जन्म लेती है. मुझे बड़ी खुशी होती है आपने काम तो गलत किया, मगर लोगों को समझ नहीं आएगी. इंशाअल्लाह मेरा पूरा ईमान है रब के ऊपर कि यहीं से मुसलमानों की तंजीमें उठेंगी.'
तीन साल पुराना है वीडियो
हालांकि यहां ये बताना जरूरी है कि ये वीडियो तीन साल पुराना है जो अब वायरल हो रहा है. 8 अगस्त, 2020 को मियांदाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक 8 मिनट का वीडियो बनाया था और उसी में अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र किया था. इस वीडियो में मियांदाद भारत के खिलाफ जहर उगलते दिख रहे हैं और कश्मीर का भी जिक्र कर रहे हैं.
पहले भी देते रहे हैं विवादित बयान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









