
जोफ्रा आर्चर ने केले की तरह गेंद फेंककर किया हैरान, वायरल हो रहा Video
AajTak
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चोट के बाद मैदान पर वापसी की है. उन्होंने काउंटी क्रिकेट के सेकंड इलेवन चैम्पियनशिप के मुकाबले में कमाल की गेंद फेंकी. आर्चर ने केले की शेप में गेंद फेंककर हर किसी को हैरान कर दिया.
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चोट के बाद मैदान पर वापसी की है. उन्होंने काउंटी क्रिकेट के सेकंड इलेवन चैम्पियनशिप के मुकाबले में कमाल की गेंद फेंकी. आर्चर ने केले की शेप में गेंद फेंककर हर किसी को हैरान कर दिया. Not a bad delivery! 😅 Two wickets for @JofraArcher against Surrey's second XI yesterday, including this one... ☄️ pic.twitter.com/vBc5s09l4B उनकी इस गेंद पर बल्लेबाज चकमा खा गया और LBW हो गया. आर्चर की ये स्विंग देखने लायक थी. ससेक्स की ओर से खेलते हुए आर्चर ने सरे के मध्यक्रम के बल्लेबाज रिफर को अपनी बनाना स्विंग से आउट किया. जोफ्रा आर्चर ने हवा में गेंद को स्विंग की, जिसे बल्लेबाज समझ नहीं पाया. आर्चर की इस गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मुकाबले में आर्चर ने बल्ले से भी कमाल दिखाया. उन्होंने 46 गेंदों पर 35 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के जड़े.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










