
जीत के शोर में छुप रही है बल्ले की खामोशी, बढ़ रही है टेंशन
AajTak
जीत के साथ टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर ली है. वह आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भी टॉप पर पहुंच गई है. टीम इंडिया की इस जीत का जश्न देशभर में मन रहा है, लेकिन जीत के शोर में कुछ नाकामियां छुप गईं हैं.
टीम इंडिया के लिए पिछले तीन महीने शानदार रहे हैं. पहले उसने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में मात दी. टीम इंडिया ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए इंग्लैंड को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 से हराया. जीत के साथ टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर ली है. वह आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भी टॉप पर पहुंच गई है. टीम इंडिया की इस जीत का जश्न देशभर में मन रहा है, लेकिन जीत के शोर में कुछ नाकामियां छुप गईं हैं. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में गेंदबाजों ने जोरदार प्रदर्शन किया. ऑस्ट्रेलिया में जहां तेज गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की तो वहीं घरेलू सरजमीं पर स्पिनरों ने दम दिखाया. गेंदबाजों के दम पर टीम इंडिया जीत तो रही है, लेकिन बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन ने टेंशन जरूर बढ़ा दी है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










