
जीत का जोश, भावुक पल और फैन्स की बाढ़... बारबाडोस से मुंबई वाया दिल्ली, 10 फोटोज में देखें टीम इंडिया के जश्न का फुल रिकैप
AajTak
Team India T20 World Cup 2024 Full Journey: बारबाडोस में 29 जून को साउथ अफ्रीका को T20 वर्ल्ड कप 2024 में चित करने वाली टीम इंडिया आखिरकर भारत आ गई है. टी20 वर्ल्ड कप जीतने से लेकर मुंबई आने तक भारतीय टीम के 10 सबसे शानदार मोमेंट आपको इस खबर में हम आपको बताने जा रह हैं.
Team India T20 World Cup 2024 Full Journey in 10 Photos: भारत ने साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 7 रनों से मात दी, इसके साथ ही भारत ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया.
29 जून 2024 की ऐतिहासिक तारीख को ब्रिजटाउन (बारबाडोस) के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में टीम इंडिया जीती तो 'हिंद के सितारे' इमोशनल हो गए. वर्ल्ड कप के जीतने के बाद टीम इंडिया का लगभग हर खिलाड़ी भावुक नजर आया. क्या रोहित, क्या कोहली, क्या हार्दिक... वर्ल्ड कप जीतने के बाद सभी के आंसू छलक उठे. सोशल मीडिया पर कई फोटो वीडियो वायरल हुए, कई खिलाड़ी जब रो रहे थे एक-दूसरे को संभालते हुए नजर आए.
भारत की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल तक की यात्रा में टीम इंडिया के कई किरदार थे. रोहित, कोहली और जडेजा जैसे भी खिलाड़ी भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस वर्ल्ड कप के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. जब संन्यास लिया तो तीनों ने ही लगभग एक बात कही कि उनका सपना इस फॉर्मेट के सबसे बड़े खिताब को जीतने का पूरा हो गया है. अब कमान यंग ब्रिगेड संभालेगी.
टीम इंडिया बारबाडोस में फाइनल जीतने के बाद वाया दिल्ली होते हुए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंची. यह पूरी कहानी किसी हिंदी फिल्म की हिट कहानी से कम नहीं थी. क्योंकि इसमें हरेक तरह का इमोशन था.
रोहित समेत पूरी टीम इंडिया और हर हिन्दुस्तानी के दिल में 19 नवंबर 2023 की वनडे वर्ल्ड कप हार का जख्म अभी भी ताजा था, जिसे भारतीय टीम ने आखिरकार 29 नवंबर 2024 को पूरा करने की कोशिश की.
वर्ल्ड कप जीतते ही रोहित ने बारबाडोस की धरती पर मुंह उल्टा करके लेट गए. हार्दिक बदहवास होकर खुशी में रोने लगे. रोहित ने पंड्या को प्यार से चूम लिया, जितनी बार वह रोते दिखे तो हर बार संभाला. रोहित, कोहली मिले तो रोए.... मतलब इमोशन पूरा था. द्रविड़ को टीम इंडिया ने जब टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दी तो उनका जश्न देखने लायक था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









