
वेनेजुएला, ईरान के बाद अब इस देश को ट्रंप की वॉर्निंग, बोले- 'समय रहते डील कर लो'
AajTak
क्यूबा की अर्थव्यवस्था वेनेजुएला के तेल पर निर्भर है. इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वेनेजुएला के तेल पर काफी हद तक निर्भर क्यूबा आर्थिक रूप से लगभग टूटने की कगार पर है.
वेनेजुएला और ईरान में उपजी राजनीतिक अस्थिरता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को भी वॉर्निंग दी है. ट्रंप ने क्यूबा को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वॉशिंगटन से समझौता करो या फिर पूरी तरह आर्थिक अलगाव के लिए तैयार रहो.
यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब इसी महीने वेनेजुएला में हुए अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस कार्रवाई ने क्यूबा की सबसे अहम आर्थिक जीवनरेखा मतलब वेनेजुएला से मिलने वाला तेल लगभग काट दी है.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर साफ कर दिया कि वेनेजुएला की सब्सिडी के सहारे क्यूबा की अर्थव्यवस्था चलाने का दौर अब खत्म हो चुका है. ट्रंप ने कहा कि अब क्यूबा को न तेल मिलेगा, न पैसा, सब जीरो. मैं कड़ी सलाह देता हूं कि वे समय रहते डील कर लें.
हालांकि ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस डील की शर्तें क्या होंगी, लेकिन यह बयान पश्चिमी गोलार्ध में अमेरिकी दबदबे को और आक्रामक ढंग से स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. अमेरिका पहले ही वेनेजुएला से जुड़े तेल टैंकरों को जब्त करना शुरू कर चुका है ताकि वैश्विक आपूर्ति पर नियंत्रण रखा जा सके. इसका सीधा असर क्यूबा पर पड़ रहा है, जो पहले से ही गंभीर बिजली कटौती झेल रहा है और अब व्यापक अशांति की आशंका में है.
ट्रंप की इस वॉर्निंग पर क्यूबा की सरकार ने तुरंत और तीखे शब्दों में प्रतिक्रिया दी. क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल डियाज कैनेल ने X पर लिखा कि क्यूबा एक स्वतंत्र, संप्रभु और आजाद देश है. हमें कोई निर्देश नहीं दे सकता. उन्होंने कहा कि क्यूबा टकराव नहीं चाहता, लेकिन देश की रक्षा खून के आखिरी कतरे तक करने के लिए तैयार है.
विदेश मंत्री ब्रूनो रॉड्रिगेज ने इससे भी कड़ा रुख अपनाते हुए अमेरिका पर आपराधिक रवैये का आरोप लगाया और कहा कि यह वैश्विक शांति के लिए खतरा है. उन्होंने ट्रंप के उस दावे को भी खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि क्यूबा, वेनेजुएला को सुरक्षा सेवाएं देने के बदले भुगतान लेता था. उन्होंने जोर देकर कहा कि क्यूबा को किसी भी ऐसे देश से ईंधन आयात करने का अधिकार है, जो बेचने को तैयार हो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








