
पाकिस्तान के घर में फटा गैस सिलेंडर, 8 की मौत... मरने वालों में आतंकी डेविड हेडली का रिश्तेदार भी
AajTak
इस्लामाबाद में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से 8 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक नवविवाहित जोड़ा भी था.
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के G-7/2 सेक्टर में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक नवविवाहित जोड़ा भी शामिल था. जिस घर में ब्लास्ट हुआ, वहां शादी की रस्म चल रही थी.
एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जनरल साहिबजादा यूसुफ के अनुसार, धमाका उस समय हुआ जब घर में मेहमान थे. उन्होंने बताया कि धमाके से चार पड़ोसी घरों को भी काफी नुकसान हुआ और मलबे में फंसे सभी लोगों को निकाल लिया गया है. बचाव टीमों ने मलबे से 19 लोगों को बाहर निकाला. इनमें से 8 की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
अधिकारियों ने पुष्टि की कि मरने वालों में दूल्हा-दुल्हन, उनकी मां, चाचा, चाची और चचेरे भाई-बहन के साथ-साथ दो पड़ोसी वसीम और नईम भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि दूल्हा डेविड हेडली का रिश्तेदार था. डेविड कोलमेल हेडली आतंकी है और मुंबई हमलों की साजिश इसी ने रची थी.
कैसे हुआ हादसा?
अधिकारियों ने धमाके के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. CDA के चेयरमैन मुहम्मद अली रंधावा ने पुष्टि की कि यह घटना गैस लीक के कारण हुई. रंधावा ने बताया कि यह धमाका उस तरह की घटना है जो कभी-कभी सर्दियों में होती है, और उन्होंने नागरिकों से रात में गैस का इस्तेमाल न करने की अपील की.
पूरा इलाका सील, जांच शुरू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







