
5 लोगों के सिर काटकर लटका दिए, वॉर्निंग बोर्ड भी रखा... इक्वाडोर में खौफनाक वारदात
AajTak
इक्वाडोर में 5 लोगों के सिर काटकर उन्हें रस्सी से लटका दिया गया. ये मामला मनाबी प्रांत के प्यूर्टो लोपेज में सामने आया है.
इक्वाडोर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तटीय प्रांत मनाबी के प्यूर्टो लोपेज में एक बीच पर 5 सिर लटके हुए मिले. अपराधियों ने ये सिर काटकर रस्सी से बांध दिए थे और इन्हें टांग दिया था. पुलिस को इन अवशेषों के पास से एक वॉर्निंग बोर्ड भी मिला है.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ये अवशेष एक होटल के पास समुद्र तट के किनारे पर मिले. यहां मछुआरों और पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है. पुलिस का कहना है कि इन कटे हुए सिरों के पास एक वॉर्निंग बोर्ड लगा था, जो कथित तौर पर डकैती और जबरन वसूली करने वालों के लिए था.
इस बोर्ड में स्पैनिश भाषा में चेतावनी देते हुए लिखा था, 'ये हमारा कस्बा है. मछुआरों को लूटना बंद करो. हमने तुम्हें पहले ही पहचान लिया है.' न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, पुलिस ने इस घटना को आपराधिक गुटों के बीच संघर्ष बताया है. पुलिस का कहना है कि ड्रग कार्टेल से जुड़े अपराधी इस इलाके में एक्टिव हैं और अपनी गैर-कानूनी गतिविधियों के लिए मछुआरों और उनकी छोटी नावों का इस्तेमाल करते हैं. इलाके और ड्रग तस्करी के रास्तों पर कब्जे की लड़ाई के कारण यहां हिंसक घटनाएं होती रहती है.
इक्वाडोर चार साल से ज्यादा लंबे समय से हिंसा से जूझ रहा है, क्योंकि यहां ड्रग कार्टेल और ड्रग तस्करों ने अपना ठिकाना बना लिया है. ड्रग तस्कर कोलंबिया और पेरू की सीमा से इक्वाडोर में घुस जाते हैं. दो हफ्ते पहले ही एक नरसंहार में 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी. इसके तीन दिन बाद मनाबी प्रांत के ही मांटा में भी 6 लोगों को मार डाला गया था.
आंकड़ों के मुताबिक, 2025 इक्वाडोर का अब तक का सबसे हिंसक साल था. 2025 में इक्वाडोर में 9 हजार से ज्यादा हत्याएं हुईं. इससे पहले 2023 में 8,248 हत्याएं हुई थीं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







