
जिम्बाब्वे के इस दिग्गज बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान, 17 साल का रहा करियर
AajTak
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. ब्रेंडन टेलर जिम्बाब्वे के दिग्गजों बल्लेबाजों में शुमार हैं.
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. ब्रेंडन टेलर जिम्बाब्वे के दिग्गजों बल्लेबाजों में शुमार हैं. टेलर ने 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. अपने 17 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को उन्होंने विराम देने का फैसला किया है. टेलर ने संन्यास लेने की जानकारी ट्वीट करके दी. Forever grateful for the journey. Thank you 🙏 pic.twitter.com/tOsYzoE5eH
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









