
'जितना खतरनाक, उतना ही खूबसूरत...', आकाश में दिखा अनोखा नजारा, पायलट नेे बनाया वीडियो
AajTak
एक पायलट ने एयरफोर्स बेस से आकाश में जो देखा वह बिल्कुल आम नहीं था. ये उलटी बिजली जैसा दिखता है, 28 अगस्त को आसमान में तब दिखा था जब राज्य में भयानक तूफान इडालिया आया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
किसी विमान में उड़ते हुए आकाश में अक्सर मौसम के दुर्लभ नजारे देखने को मिल जाते हैं. अगर आप खुशनसीब हुए तो उसे कैमरे में कैद करने में सफल होते हैं वरना ऐसा कुछ बस याद में बस कर रह जाता है. हाल में फ्लोरिडा के टाम्पा में मैकडिल वायु सेना बेस पर तैनात पायलटों ने आकाश में जो देखा वह बिल्कुल आम नहीं था. अच्छी बात यह है कि वह इसे कैमरे में कैद कर सके.
आकाश में उल्टी बिजली
यह असामान्य नजारा जो उलटी बिजली जैसा दिखता है, 28 अगस्त को आसमान में तब दिखा था जब राज्य में भयानक तूफान इडालिया आया था. सेंट एल्मोज फायर के नाम से जानी जाने वाली एक दुर्लभ मौसम संबंधी घटना को फ्लोरिडा के टाम्पा में मैकडिल वायु सेना बेस पर तैनात पायलटों द्वारा कैमरे में कैद किया गया था.
'जितना खतरनाक, उतना ही खूबसूरत भी'
सेंट एल्मोज फायर एक अनोखी मौसम घटना है जो वायुमंडलीय विद्युत क्षेत्र के भीतर चमकदार प्लाज्मा उत्पन्न करती है. मैकडिल एयर फोर्स बेस पर 50वें एयर रिफ्यूलिंग स्क्वाड्रन के पायलट्स ने आने वाले तूफान को लेकर बचाव कार्य के दौरान इस मनोरम घटना का वीडियो बनाया. ये नजारा जितना खतरनाक है उतना ही खूबसूरत भी.
'मानो आसमान में किसी ने कलाकारी की'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











