
'जांच होनी चाहिए...', World Cup के सेमीफाइनल में भारत के हाथों हार पर क्या कह रहा न्यूजीलैंड का मीडिया?
AajTak
Indis VS newzealand 1st Semifinal World Cup 2023: बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हरा दिया. इस मैच को लेकर पूरे देश में उत्साह देखा गया और विराट कोहली की रिकॉर्डतोड़ पारी ने फैंस का दिल जीत लिया. इस शानदार मैच के विवाद और रिकॉर्ड्स की चर्चा न्यूजीलैंड की मीडिया में भी खूब हो रही है.
भारत ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. बुधवार के मैच में भारत ने विराट कोहली की धुआंधार 117 रनों की पारी और मोहम्मद शमी के 7 विकेटों की बदौलत न्यूजीलैंड को 70 रनों से मात दी. भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 397 रनों का पहाड़ खड़ा किया जिसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम 327 रन ही बना सकी. भारत-न्यूजीलैंड मैच और उसमें न्यूजीलैंड की करारी हार को न्यूजीलैंड की मीडिया में खूब कवरेज दी गई है. वहां की मीडिया में मैच से ठीक पहले पिच में बदलाव को लेकर हुए विवाद पर भी रिपोर्ट प्रकाशित की गई हैं.
पिच विवाद पर न्यूजीलैंड की मीडिया ने क्या कहा?
न्यूजीलैंड की मीडिया कंपनी Stuff ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा कि 'मुंबई में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को आखिरी वक्त में बदली गई पिच पर हराकर फाइनल में प्रवेश किया लेकिन भारतीय टीम पिच विवाद को लेकर घिरी हुई है.'
रिपोर्ट में लिखा गया, 'सेमीफाइनल नई पिच पर खेला जाना था, लेकिन सोमवार को मैच ऐसी पिच पर हुआ जो पहले दो बार इस्तेमाल हो चुकी थी जिसके बाद से घरेलू पक्षपात करने का विवाद शुरू हो गया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की निगरानी में, स्थानीय मैदान अधिकारी पिच की तैयारी और चयन के प्रभारी हैं.'
न्यूजीलैंड की न्यूज वेबसाइट ने पिच विवाद पर ICC के आधिकारिक बयान का जिक्र करते हुए लिखा, 'आईसीसी ने एक बयान जारी कर कहा है कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान पिच बदली जाती रही हैं और पिच में सेमाफाइनल के दौरान जो बदलाव हुए, वो उनकी जानकारी में था. लेकिन पिच मैच शुरू होने से ठीक पहले बदली गई जिसे लेकर यह कहा गया कि घरेलू टीम को जीत दिलाने के लिए सब कुछ किया जा रहा है.'
'जांच होनी चाहिए', पिच विवाद पर न्यूजीलैंड का अखबार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








