
जब राहुल द्रविड़ को आया गुस्सा, बैट लहराकर बोले- इंद्रानगर का गुंडा हूं मैं!
AajTak
बेहत शांत स्वभाव के राहुल द्रविड़ का गुस्से वाला वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो एक विज्ञापन का है जिसमें वह कार में से बल्ला उठाकर बोल रहे हैं कि मैं इंद्रानगर का गुंडा हूं.
दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ अपनी बल्लेबाजी के अलावा 'कूल' व्यवहार के लिए जाने जाते हैं. द्रविड़ जब बल्लेबाजी करते थे तो स्लेजिंग का जवाब अपने बल्ले से देते थे. उन्होंने कई बार टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला. यही नहीं, जब वह कप्तान थे तो उन्हें गेंदबाजों पर गुस्सा करते भी नहीं देखा गया. बेहत शांत स्वभाव के राहुल द्रविड़ का गुस्से वाला वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो एक विज्ञापन का है जिसमें वह कार में से बल्ला उठाकर बोल रहे हैं कि मैं इंद्रानगर का गुंडा हूं. राहुल द्रविड़ ने यहां पर इंद्रानगर का जिक्र इस वजह से किया क्योंकि वह बेंगलुरु के इंद्रानगर में ही रहते हैं. राहुल द्रविड़ के इस रूप पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी हैरान हो गए. कोहली ने विज्ञापन के वीडियो को ट्वीट किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'राहुल भाई का ये रूप कभी नहीं देखा.' वीडियो में द्रविड़ इतने गुस्से में दिख रहे हैं कि वह बल्ले से कार का साइड मिरर भी तोड़े दे रहे हैं. Never seen this side of Rahul bhai 🤯🤣 pic.twitter.com/4W93p0Gk7m
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









