Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
जब पाकिस्तान पर लगे बॉल-टेम्परिंग के आरोप और गुस्से में टीम दोबारा खेलने ही नहीं उतरी

जब पाकिस्तान पर लगे बॉल-टेम्परिंग के आरोप और गुस्से में टीम दोबारा खेलने ही नहीं उतरी

AajTak
Friday, September 30, 2022 09:23:46 AM UTC

क्रिकेट के खेल में रफ़ में पड़ने पर, प्रैक्टिस पिच पर बार-बार टप्पा खाने पर, स्टैंड्स में किसी मेटल की या सीमेंट की या किसी और बेहद ठोस जगह टकराने पर गेंद की कंडीशन ख़राब हो जाना बेहद आम बात है. ऐसे में अम्पायर्स गेंद बदल देते हैं. लेकिन इस मौके पर बॉल बदलने के बाद अम्पायर डेरेल हेयर ने पांच पेनाल्टी रनों का इशारा किया जो इंग्लैण्ड की टीम को दिए जा रहे थे. और इसका एक ही मतलब था- अम्पायर की नज़र में पाकिस्तान टीम ने गेंद से छेड़छाड़ की थी. पांच रनों की पेनाल्टी का इशारा देखते ही पाकिस्तान के कप्तान इंज़माम उल हक़ तुरंत अम्पायर के पास पहुंचे.

क्रिकेट के खेल के बारे में एक घिसी-पिटी कहावत चलती है. कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है. हालांकि ये बात ऐसी है कि इससे कोई इनकार भी नहीं कर सकता है. ऐशेज़ सीरीज़ की उत्पत्ति जिस मैच के कारण हुई, वहां से लेकर 1983 में भारत का विश्व कप जीतना और हाल ही में बाउंड्री के आधार पर वर्ल्ड कप की जीत तक, कदम-कदम पर ऐसे मौके आते रहे जिनके बारे में किसी ने भी नहीं सोचा था. लेकिन टेस्ट क्रिकेट के 129 साल के इतिहास में पहली बार एक मौका ऐसा भी आया जब किसी टीम ने टेस्ट मैच इसलिए जीता क्यूंकि सामने वाली टीम ने मैदान पर उतरने से मना कर दिया था. और ये हुआ उसी ज़मीन पर, जिसने क्रिकेट को जना था. इंग्लैण्ड और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट से जुड़ी कई ऐसी कहानियां हैं जो बड़ी मज़ेदार हैं. वो चाहे माइक गैटिंग और शकूर राणा की कहानी हो, चाहे पाकिस्तान के एक मैदान में किनारे रखे फ़्रिज का फटना और दिन का खेल ख़त्म होने पर अफ़रीदी का पिच पर जूतों का निशान छोड़ना हो. कितनी ही कहानियां हैं जिन्होंने पाकिस्तान और इंग्लैण्ड के बीच रंग बरकरार रखा है. लेकिन ये टेस्ट एक अलग ही पहचान बना गया. बीते 1,813 मैचों में ऐसा नहीं हुआ था कि सामने वाली टीम मैदान पर ही न उतरी हो और दूसरी टीम को विजेता घोषित कर दिया गया हो.

क्लिक करें: जब अंग्रेज़ कप्तान को पाकिस्तानी अम्पायर ने कहा- “Cheating b*****d” और न्यूट्रल अम्पायरों का नियम शुरू हो गया इंज़माम उल हक़ अपने करियर के आख़िरी पड़ाव पर चल रहे थे. सीरीज़ से पहले बात चल रही थी कि ये इंज़ी का आख़िरी इंग्लैंड टूर होने वाला था. टीम की कमान उन्हीं के हाथ में थी. पहले 3 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान 2 मैच हार चुका था और तीसरा ड्रॉ करवाने में कामयाब रहा था. लीड्स में खेला गया पहला मैच तो बेहद नाटकीय रहा. अपनी पहली पारी में पाकिस्तान ने जहां 538 रन बनाये लेकिन दोबारा बैटिंग करते हुए पूरी टीम मात्र 48 ओवर में 155 रनों पर ऑल आउट हो गयी. 3 मैचों के बाद पाकिस्तान के पास एकमात्र पॉज़िटिव यही था कि 2 मैचों में प्लेयर ऑफ़ द मैच पाकिस्तानी बल्लेबाज़ बने थे. पहले मैच में यूनिस खान और तीसरे मैच में मोहम्मद यूसुफ़. मोहम्मद यूसुफ़ ने तो लॉर्ड्स में 202 रन बनाये थे. ये डबल सैकड़ा आया भी बड़े मौके से था. पाकिस्तान के 68 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे. और फिर जब यूसुफ़ आउट हुए तो टीम के 445 रन बन चुके थे. खेल पत्रकारिता में एंड्रू मिलर एक बड़ा नाम है. मोहम्मद यूसुफ़ के इस दोहरे शतक के बाद उन्होंने अपने लेख में बताया था कि कैसे यूसुफ़ ने दूसरे जन्म के बाद अपने अंदर एक दूसरे ही बल्लेबाज़ को भी जन्म दिया था. ये दूसरा जन्म असल में यूसुफ़ योहाना से मोहम्मद यूसुफ़ के सफ़र की ओर इशारा कर रहा था. 2006 से ही क्रिकेट के स्कोरबोर्ड्स पर यूसुफ़ योहाना की जगह मोहम्मद यूसुफ़ लिखा जाना शुरू हुआ था. हालांकि बताया ये जाता है कि उससे 3 साल पहले ही उन्होंने ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम क़ुबूल कर लिया था. मोहम्मद यूसुफ़ बनने के बाद से वो आठ टेस्ट मैचों में 83.38 के एवरेज से रन बना रहे थे जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ़ दो-दो डबल सेंचुरीज़ शामिल थीं.  खैर, गाड़ी वापस उस चौथे और सीरीज़ के आख़िरी टेस्ट मैच की तरफ़ आती है. 17 अगस्त 2006 को शुरू हुए इस मैच की पहली पारी में इंग्लैंड ने मात्र 173 रन बनाये थे और जवाब में पाकिस्तान ने 504 रन ठोंके. एक बार फिर मोहम्मद यूसुफ़ ने तीन अंकों का स्कोर बनाया. उनके साथ इमरान फ़रहत और मोहम्मद हफ़ीज़ नाइनटीज़ में पहुंच कर आउट हुए. इंग्लैण्ड की टीम इस 331 रनों के बोझ को उतारने की पूरी कोशिश कर रही थी. और यहीं वो घटता हुआ दिखा जो टेस्ट मैच को उसकी ख़ूबसूरती देता है. दो पारियों वाले इस फ़ॉर्मेट में करारा जवाब पा जाने के बाद आपको जवाब देने का एक और मौका मिलता है. इंग्लैण्ड ने तस्वीर बदलने की कोशिश की. तीसरे ओवर में पहला विकेट खो देने के बाद पहले एंड्रू स्ट्रॉस और एलिस्टर कुक ने 100 रनों की पार्टनरशिप की. उसके बाद कुक और पीटरसन ने.

इंग्लैण्ड बहुत ही अच्छी रिकवरी करती दिख रही थी और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के कंधे झुकने शुरू हो गए थे. मगर फिर अचानक उमर गुल की गेंद आख़िरी मौके पर अंदर की ओर आई और कुक एलबीडब्लू आउट हुए. एलिस्टर कुक का बल्ला अब शांत था. और यहां से तस्वीर पर एक नया रंग चढ़ना शुरू हुआ. ये इंग्लैण्ड की पारी का 52वां ओवर था. इसके बाद गुल ने 2 ओवर और फेंके और जैसे ही 56वां ओवर ख़त्म हुआ, अम्पायर डेरिल हेयर और बिली डॉक्ट्रोव एक-दूसरे से मिले और कुछ बातें करने लगे. डेरिल हेयर गेंद को बड़े गौर से देख रहे थे और अपने साथी को भी दिखा रहे थे. टीवी फ़ुटेज में साफ़ दिखता है कि गेंद बिली डॉक्ट्रोव के हाथ में थी और डेरिल हेयर उन्हें अपनी उंगली से पिन-पॉइंट कर के गेंद के कुछ ख़ास हिस्सों को दिखा रहे थे.

अम्पायरों को दिखी गेंद के साथ छेड़खानी सेकंडों में ये साफ़ हो गया था कि अम्पायर गेंद की कंडीशन से बहुत खुश नहीं थे. उन्होंने ये बात तीसरे अम्पायर तक पहुंचाई और वहां से रिज़र्व अंपायर एक डब्बा लेकर आये जिसमें कई गेंदें रखी हुई थीं. अम्पायरों ने बल्लेबाज़ों को गेंद दिखाते हुए उनसे एक गेंद चुनने को कहा. पीटरसन और कुछ ही वक़्त पहले क्रीज़ पर आये पॉल कॉलिंगवुड ने गेंद चुनी. यहां तक सब कुछ ठीक चल रहा था क्यूंकि ये एक बेहद नॉर्मल परिस्थिति थी. क्रिकेट के खेल में रफ़ में पड़ने पर, प्रैक्टिस पिच पर बार-बार टप्पा खाने पर, स्टैंड्स में किसी मेटल की या सीमेंट की या किसी और बेहद ठोस जगह टकराने पर गेंद की कंडीशन ख़राब हो जाना बेहद आम बात है. ऐसे में अम्पायर्स गेंद बदल देते हैं. लेकिन इस मौके पर बॉल बदलने के बाद अम्पायर डेरेल हेयर ने पांच पेनाल्टी रनों का इशारा किया जो इंग्लैण्ड की टीम को दिए जा रहे थे. और इसका एक ही मतलब था- अम्पायर की नज़र में पाकिस्तान टीम ने गेंद से छेड़छाड़ की थी.

पांच रनों की पेनाल्टी का इशारा देखते ही पाकिस्तान के कप्तान इंज़माम उल हक़ तुरंत अम्पायर के पास पहुंचे. बकौल इंज़माम, उन्होंने जब अम्पायर डेरेल हेयर से पूछा कि आख़िर मामला क्या था तो उन्हें सीधा जवाब मिला कि आपको जो बात करनी है, मैच रेफ़री से कीजियेगा. इंज़माम फिर भी डटे रहे और पेनाल्टी रनों की वजह पूछते रहे. उन्हें डेरेल हेयर ने बताया कि ग़ैर-कानूनी तरीके से गेंद की सतह के साथ छेड़छाड़ की गयी थी और इसी वजह से पेनाल्टी रन दिये गए थे. इसपर इंज़माम ने अम्पायरों से गेंद दिखाने को कहा. इंज़ी को फिर से यही बताया गया कि गेंद मैच रेफ़री के सामने देखने को मिलेगी. यहां इंज़माम ने गर्मी दिखाई और ज़ोर देकर कहा कि वो उन दो टीमों में से एक के कप्तान हैं और मैच के आगे बढ़ने से पहले, पेनाल्टी दिए जाने से पहले उन्हें गेंद देखने का पूरा हक़ है. इसके बाद उन्हें गेंद दिखाई गयी. इसपर उन्होंने कहा कि गेंद में उन्हें कोई भी गड़बड़ी नहीं दिख रही है. लेकिन अम्पायर अपना मन बना चुके थे. इंग्लैण्ड को 5 एक्स्ट्रा रन दे दिये गए. 

इसके बाद इंग्लैण्ड ने ख़ुद चूज़ की हुई गेंद से रन बटोरने शुरू किये. अगले 8 ओवर में 4 चौके और 2 चक्के पड़े. इंग्लैण्ड की टीम रन बनाती जा रही थी और इस पूरे दौरान इंज़माम बौखलाए हुए दिख रहे थे. उधर पाकिस्तान की बालकनी पर वक़ार यूनिस और ज़हीर अब्बास किसी जिरह में उलझे हुए दिख रहे थे. और 3-4 मिनट बाद ही पाकिस्तान के कोच बॉब वूल्मर हाथ में रूल बुक पकड़े हुए मैच रेफ़री के ऑफ़िस की ओर जाते हुए दिखे. ऊपर-ऊपर से देखें तो कोई ये कह सकता था कि खेल नॉर्मल हालत में आगे बढ़ रहा था. लेकिन जो तबीयत पढ़ सकते थे, उन्हें मालूम था कि मैदान की हवा कुछ गर्म हो चली थी. कई घटनाएं एक साथ घट रही थीं. और इसी सब के बीच केविन पीटरसन 96 रन पर आउट हो गये. फिर कॉलिंगवुड और इयान बेल ने मिलकर 21 रन और जोड़े. कुछ देर में चायकाल के लिये खेल रुका. बोर्ड पर इंग्लैण्ड ने 4 विकेट पर 298 रन टांग दिए थे. दोनों खेमे के खिलाड़ी अपने-अपने तम्बुओं में जा रहे थे. ये टी कुछ जल्दी डिक्लेयर की गयी थी क्यूंकि काफ़ी बादल आ गये थे और रोशनी कम हो रही थी. बारिश कुछ ही मिनट दूर दिख रही थी. लिहाज़ा बारिश को पूरा मौका दिया गया. चाय जल्दी पीने का फ़ैसला किया और पिच को ढक दिया गया. आधे घंटे में मौसम साफ़ हुआ, फुहार चली गयी और पिच से कवर भी हटा दिया गया. शाम 4 बजकर 35 मिनट पर अम्पायर्स मैदान में चलते हुए आये. दर्शक ताली बजा रहे थे. माना जा रहा था कि ये सेशन निर्याणक साबित होने वाला था. मात्र 33 रनों में इंग्लैण्ड पाकिस्तान पर लीड चढ़ाना शुरू करने वाला था. हालांकि मैच पाकिस्तान के हक़ में ज़्यादा दिख रहा था लेकिन ये वही पाकिस्तान थी जो पहले टेस्ट में 500 रन बनाने के बाद अगली पारी में मात्र 150 रन ही बना पायी थी. कुल मिलाकर मामला रोचक होता दिख रहा था. लेकिन किसी को भी ये इल्म नहीं था कि इतना रोचक होगा.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की 2028 ओलंपिक से होगी छुट्टी? न्यूजीलैंड बढ़ा सकता है टेंशन, बेहद दिलचस्प है समीकरण

ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अगले दौर के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई. ऑस्ट्रेलिया अब 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ मुकाबले के लिए जरिए मौजूदा वर्ल्ड कप को बाय-बाय कहेगी. ओमान के खिलाफ मुकाबला 2028 ओलंपिक के मद्देनजर कंगारुओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है.

बिहार टू दुबई वाया दिल्ली… T20 वर्ल्ड कप में गया का लड़का, जिसने कर दिया कमाल!

गया की धूल भरी गलियों से निकलकर दिल्ली में क्रिकेट की नींव रखने वाला यह बल्लेबाज़, दुबई में दिनभर नौकरी और रात में नेट्स की जिंदगी झेलकर अब T20 वर्ल्ड कप में यूएई टीम का नया सितारा बन चुका है. कनाडा के खिलाफ ऐतिहासिक जीत में उसकी विस्फोटक पारी ने टीम को बड़ी सफलता दिलाई.

T20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 की पिक्चर पूरी तरह साफ, जानें कब-कहां होंगे मुकाबले, देखें पूरा शेड्यूल

T20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सुपर-8 की प‍िक्चर पूरी तरह से साफ हो चुकी है. भारत के सुपर-8 में 3 मुकाबले साउथ अफ्रीका, ज‍िम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के साथ खेलेगा. आइए जान लेते हैं बाकी टीमों के मुकाबले...पाकिस्तान सुपर 8 में किससे खेलेगा?

IND vs NED: अभ‍िषेक ने जड़ी जीरो की हैट्र‍िक, र‍िकॉर्डबुक में 'डकमैन' के रूप में हुई शर्मनाक एंट्री... ये तरकीब भी फेल

अभ‍िषेक शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म जारी रहा. वो बुधवार (18 फरवरी) को नीदरलैंड्स के ख‍िलाफ भी 0 पर आउट हुए. जो उनका इस टी20 वलर्ड कप में लगातार तीसरा डक रहा. अभ‍िषेक कुल म‍िलाकर वर्ल्ड कप में अब तक खाता नहीं खोल सके हैं.

PAK vs NAM: 11 चौके, 4 छक्के और शतक... पाक‍िस्तानी बैटर साहिबाजादा फरहान ने नामीब‍िया को हिला डाला

पाकिस्तानी बैटर साह‍िबाजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने आज (18 फरवरी) नामीब‍िया के ख‍िलाफ लीग मुकाबले में जमकर हाथ खोले और महज 57 गेंदों पर शतक जड़ द‍िया. यह इस टी20 वर्ल्ड कप कप में पाकिस्तान की टीम की ओर से पहला शतक रहा, वहीं वर्ल्ड कप का यह तीसरा शतक रहा.

ICC रैंकिंग में ईशान किशन की सुनामी, मारी 17 पायदान की उछाल... बन गए नंबर 8 टी20 बल्लेबाज, अभ‍िषेक-सूर्या-त‍िलक का क्या हुआ?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) की ताजा रैंकिंग में ईशान किशन ने तगड़ी उछाल मारी है. उन्होंने बुधवार (18 फरवरी) को आई रैंकिंग में 17 पायदान का जंप ल‍िया है. वहीं इस रैंकिंग में अभ‍िषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और त‍िलक वर्मा भी टॉप 10 में काब‍िज हैं.

'इंशाअल्लाह, टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेंगे...', पाकिस्तानी खिलाड़ियों का नामीब‍िया संग मैच से पहले बड़ा दावा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

8/90 के बाद भी खामोशी क्यों? मोहम्मद शमी vs सेलेक्शन कमेटी- अब जवाब जरूरी

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

अर्शदीप IN, कुलदीप OUT... इन 2 ख‍िलाड़ी को म‍िलेगा आराम? नीदरलैंड्स के ख‍िलाफ टीम इंड‍िया की प्लेइंग XI तय!

Team India Playing 11 Today: टीम इंड‍िया और नीदरलैंड्स के बीच आज (18 फरवरी) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में मुकाबला है. भारत यह मुकाबला जीतकर सुपर-8 में चार जीत दर्ज कर जाना चाहेगा. भारत ने अपने तीनों मैच जीते हैं. वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव हो सकते हैं.

पाकिस्तान-नामीब‍िया T20 वर्ल्ड कप मैच में आज हुई बार‍िश तो क्या होगा? फ‍िर कौन पहुंचेगा सुपर 8 में... जानें ताजा समीकरण

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 की तस्वीर साफ हो चुकी है. 7 टीमें फाइनल हैं. आठवीं टीम पाक‍िस्तान होगी या अमेर‍िका... इस बात पर मुहर बुधवार (18 फरवरी) को लगेगी, जब नामीब‍िया और पाकिस्तान की भ‍िड़ंत होगी. लेकिन सवाल है कि अगर इस मुकाबले में बार‍िश हो गई तो क्या होगा?

नीदरलैंड्स के खिलाफ बुमराह को मिलेगा आराम? टीम इंड‍िया के बल्लेबाजी कोच स‍ितांशु कोटक ने दिया क्ल‍ियर कट जवाब

टीम इंड‍िया ने सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है, लेकिन टीम मैनेजमेंट बुधवार (18 फरवरी) को होने वाले आखिरी ग्रुप मैच में भी पूरी ताकत झोंकने के मूड में है. बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने जसप्रीत बुमराह के खेलने को लेकर बात की. वहीं अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर भी जवाब दिया.

भारत-पाक‍िस्तान तनातनी का असर, वर्ल्ड कप और चैम्प‍ियंस ट्रॉफी होंगे भारत से श‍िफ्ट... ICC का बैकअप प्लान!

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्प‍ियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

पैरों तले रखी थी ट्रॉफी, 3 साल बाद 'कुदरत का न‍िजाम' टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेल‍िया पर पड़ा भारी

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेल‍िया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो म‍िचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्प‍ियन ऑस्ट्रेल‍िया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वाल‍िफाई नहीं कर पाई. ज‍िसे फैन्स कह रहे कि आख‍िरकार कुदरत के न‍िजाम (बार‍िश) ने ज‍िम्बाब्वे का साथ द‍िया और म‍िचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम के साथ हो गई.

'बेटा प्रदर्शन करो...', शादाब खान पर भड़के शाहिद आफरीदी, मैदान पर जवाब देने की दी सलाह

शाहिद आफरीदी ने शादाब खान को सलाह दी है कि अगर वह आलोचकों को जवाब देना चाहते हैं तो वह मैदान पर प्रदर्शन करें. उन्होंने कहा कि सुपर-8 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ शादाब खान अच्छा खेलकर दिखाएं.

T20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 में क्यों हो रही सारे टॉपर्स की टक्कर, क्या है प्री-सीडिंग का खेला... समझें पूरा गण‍ित

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारत का मुकाबला सिर्फ ग्रुप टॉपर्स से होना किसी संयोग का नहीं, बल्कि टूर्नामेंट की प्री-सीडिंग व्यवस्था का नतीजा है. पहले से तय रैंकिंग स्लॉट के कारण भारत X1 पोजिशन में रहा और उसी स्लॉट में आने वाली टीमें उसके साथ जुड़ती चली गईं, जिससे ग्रुप बेहद मजबूत बन गया.

T20 वर्ल्ड कप प्रोमो पर सवाल ही सवाल... जब ‘फुकरे’ को हायर करेंगे, तो ऐड भी ‘फुकरा’ ही मिलेगा

भारत-पाक और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों की कहानियों में सम्मान, इतिहास और संघर्ष छिपा है... उन्हें हल्का बनाना दर्शकों की समझ को कम आंकना है. अंततः संदेश यही है कि खेल में विनम्रता और गरिमा जरूरी है- वरना ट्रोलिंग का निशाना खुद प्रसारक भी बन सकता है.

Jonathan Trott Story: कहानी उस 'एक्सीडेंटल' अंग्रेज कोच की, ज‍िसने अफगान‍िस्तान को बनाया फाइटर टीम, अब हुई भावुक व‍िदाई

Jonathan Trott: ज‍िस अफगान‍िस्तान टीम को आज से कुछ साल पहले तक कमजोर टीम माना जाता था, अब एक मजबूत टीम बनकर उभरी है. इस टीम को मजबूत बनाने में तो वैसे तो कई नाम है, लेकिन इसमें अंग्रेज कोच जोनाथन ट्रॉट की भूम‍िका बेहद अहम है.

दिन में इलेक्ट्रीशियन, रात में पेसर… T20 वर्ल्ड कप में छा गया पाकिस्तानी मूल का किकेटर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से ताल्लुक रखने वाल मुहम्मद जवादुल्लाह की कहानी प्रेरणादायक है. जवादुल्लाह बचपन के दिनों में पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ियों को टीवी पर खेलते देखते थे. जवादुल्लाह ने टेप बॉल क्रिकेट से शुरुआत की और फिर आगे चलकर यूएई का रुख किया.

फाइनल या सेमीफाइनल? टी20 वर्ल्ड कप में कैसे हो सकती है भारत-पाक‍िस्तान की भिड़ंत, समझें पूरा गणित

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो चुकी है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या भारत और पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप में आमना-सामना हो सकता है? सुपर-8 के लिए तो दोनों ही टीमें अलग-अलग ग्रुप में हैं. आइए चल‍िए इस 'शेड्यूल के समीकरण' को समझते हैं.

क्या अपने ग्रुप में टॉप पर रहने के चलते बदलेगा ज‍िम्बाब्वे का शेड्यूल? जानें न‍ियम और समीकरण

जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कर 2026 में श्रीलंका को 6 विकेट से पराजित किया. इससे पहले जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उसे टूर्नामेंट से नॉकआउट करने में अहम भूमिका निभाई थी. जिम्बाब्वे अब सुपर-8 स्टेज में भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का सामना करेगा.

पाकिस्तानी टीम में फूट? हेड कोच माइक हेसन से भ‍िड़ गए कप्तान सलमान अली आगा, गुस्से में की ये हरकत, VIDEO

पाकिस्तानी टीम नामीब‍िया को हराकर अब सुपर में पहुंच चुकी है. लेकिन नामीब‍िया को हराने के बाद भी पाकिस्तानी डगआउट का एक ऐसा वीड‍ियो सामने आया, जहां कप्तान सलमान अली आगा की कोच माइक हेसन से भिड़ंत हो गई, वहीं आगा ने गुस्से में बोतल भी पटक दी.

कौन है जिम्बाब्वे का ये बल्लेबाज, जिसे T20 वर्ल्ड कप में कोई आउट नहीं कर पा रहा? श्रीलंका के खिलाफ भी काटा गदर

जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से पराजित कर ये बता दिया है कि उसे कोई भी टीम हल्के में लेने की कोशिश ना करे. जिम्बाब्वे ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और ओमान पर भी जीत दर्ज की थी. जिम्बाब्वे के इस शानदर खेल में ब्रायन बेनेट स्टार बनकर उभरे हैं.

धो डाला ना! ज‍िम्बाब्वे ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका की लगा दी 'लंका', रिकॉर्ड्स की भी हुई बरसात

जिम्बाब्वे ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में एक और बड़ा उलटफेर करते हुए श्रीलंका को हराकर सभी को चौंका दिया. इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया को भी मात दे चुका है. वहीं गुरुवार (19 फरवरी) को कोलंबो में इस मुकाबले में जीत दर्ज कर ज‍िम्बाब्वे ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए.

'अपने ससुर के बारे में ऐसा ना बोलें', बास‍ित अली ने लगाई पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान की क्लास, बोले-बच्चा टीम के ख‍िलाफ...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बास‍ित अली भड़क उठे हैं.

4 कैच और 4 विकेट... इस गेंदबाज ने रच दिया इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में पहली बार हुआ ऐसा

वेस्टइंडीज की टीम ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने चारों मैच जीते लिए हैं. इटली के खिलाफ मुकाबले वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्ररदर्शन कर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई. वेस्टंडडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने तो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us