
जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की थी BCCI की शिकायत, सलमान खुर्शीद बने थे गेमचेंजर!
AajTak
पूर्व CAG विनोद राय ने अपनी किताब में क्रिकेट से जुड़े कई किस्सों का ज़िक्र किया है. इसी में एक वाकया भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली सीरीज का है, जिसको लेकर पीसीबी ने बीसीसीआई की शिकायत कर दी थी.
पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक और बीसीसीआई की COA का हिस्सा रहे विनोद राय द्वारा हाल ही में लिखी गई किताब से कई बातें सामने आई हैं. विनोद राय की किताब Not just a Night Watchman: My innings in the BCCI अनिल कुंबले-विराट कोहली के बीच विवाद को लेकर सुर्खियां बटोर रही थी, लेकिन अब इसी में एक और दिलचस्प कहानी सामने आई है जो भारत और पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी है.
भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच लंबे वक्त से कोई द्विपक्षीय सीरीज़ नहीं हुई है, लेकिन 2014-15 में वक्त ऐसा आया था जब लगभग द्विपक्षीय सीरीज़ का रास्ता साफ हो गया था और चीज़ें बिल्कुल अंतिम मोड़ पर थीं. हालांकि, दोनों देशों के राजनीतिक संबंधों ने इसमें फिर अड़चन डाली और प्लान रद्द हो गया.
विनोद राय ने अपनी किताब में इस पूरे वाकये को लिखा है. जिसमें कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद भी अहम भूमिका में रहे थे. किताब में बताया गया है कि साल 2014 में बीसीसीआई द्वारा एक तीन बड़ी टीमों के बीच एक साझा टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाह रही थी, ताकि रेवेन्यू को बढ़ाया जा सके. इस प्लान में पाकिस्तान भी शामिल था, ऐसे में इसे लागू करने से पहले बीसीसीआई पाकिस्तान के साथ एक द्विपक्षीय सीरीज़ के लिए राजी हो रहा था.
साल 2015 से 2023 के शेड्यूल में द्विपक्षीय सीरीज़ को फिट करने की कोशिश थी, लेकिन उसी बीच भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर हालात बिगड़े और चीज़ें पूरी तरह से बदल गईं. एक साल के लिए इस मोर्चे पर कुछ एक्शन नहीं हुआ और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इंतज़ार करता रहा. श्रीलंका में सीरीज़ खेलने की बात भी हुई, लेकिन बीसीसीआई को इसके लिए सरकार की मंजूरी की जरूरत थी. बीसीसीआई ने सरकार को जो ई-मेल भेजा, उसपर जवाब नहीं आया.
क्लिक करें: 'अनिल कुंबले से 'डरे' रहते थे युवा भारतीय खिलाड़ी', विराट कोहली ने की थी शिकायत, इस किताब में दावा
जब पीसीबी ने की बीसीसीआई की शिकायत इस पूरे वाकये के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई की शिकायत आईसीसी में की. जिसके बाद बीसीसीआई इस पूरे मामले में कानूनी रूप से एक्टिव हुआ और अपनी लीगल टीम को काम पर लगाया. इसमें अमरचंद मंगलदास, करिना कृपलानी, इंद्रानिल देशमुख जैसे लोग शामिल थे. वकीलों से इतर गवाहों का भी इसमें बड़ा रोल था, जिसमें तब के आईसीसी सीओओ सुंदर रमन, रत्नाकर शेट्टी, शशांक मनोहर, संजय पटेल जैसे लोग शामिल थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









