
जब धोनी की यंग ब्रिगेड ने इतिहास रचा... PAK को धूट चटा T20 वर्ल्ड कप पर किया था कब्जा
AajTak
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 24 सितंबर का दिन बेहद खास है. 14 साल पहले 2007 में इसी दिन महेंद्र सिंह धोनी की युवा ब्रिगेड ने पाकिस्तान को 5 रनों से मात देकर टी20 विश्व कप पर कब्जा किया था.
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 24 सितंबर का दिन बेहद खास है. 14 साल पहले 2007 में इसी दिन महेंद्र सिंह धोनी की युवा ब्रिगेड ने पाकिस्तान को 5 रनों से मात देकर शुरुआती टी20 विश्व कप पर कब्जा किया था. किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारतीय टीम चैम्पियन बनेगी, लेकिन इस यंग ब्रिगेड ने अनुमानों को गलत साबित करने हुए इतिहास रच दिया. टी20 विश्व कप की जीत ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप को नई दिशा दी थी. नतीजतन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने भी 2008 में आईपीएल को शुरू करने का फैसला लिया. India winning the 2007 #T20WorldCup Final is the winner of the @postpeapp Greatest Moments match-up 9️⃣ pic.twitter.com/pjxpzYooua India claimed the first ever @T20WorldCup trophy #OTD in 2007 🏆 pic.twitter.com/ySKx6NyO1J

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









