
चेतन शर्मा का टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर पद से इस्तीफा, 40 दिन में हो गई छुट्टी
AajTak
टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हाल ही में उनका एक स्टिंग ऑपरेशन सामने आया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था.
टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हाल ही में उनका एक स्टिंग ऑपरेशन सामने आया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था. चेतन शर्मा 7 जनवरी 2023 को ही दोबारा बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर बने थे. यह उनका दूसरा कार्यकाल था, लेकिन इस बार 40 दिन में ही उनका यह कार्यकाल खत्म हो गया.
स्टिंग की वजह से विवादों में थे चेतन शर्मा
बता दें कि बीते मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में चयन मसलों से जुड़े मामलों का कथित तौर पर खुलासा करने के कारण विवाद में फंस गए. बीसीसीआई ने हाल ही में चेतन को दूसरी बार चयन समिति का अध्यक्ष बनाया था. इससे पहले उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्वकप में भारतीय टीम के लचर प्रदर्शन के बाद हटा दिया गया था.
चेतन शर्मा को एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर आक्षेप लगाते हुए दिखाया गया है. उन्होंने कथित तौर पर कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के साथ बातचीत का भी खुलासा किया था. शर्मा ने आरोप लगाया के खिलाड़ी 80 से 85 प्रतिशत फिट होने के बावजूद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में जल्द वापसी के लिए इंजेक्शन लेते हैं.
भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने यह भी आरोप लगाया था कि सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए बुमराह की वापसी को लेकर उनके और टीम प्रबंधन के बीच मतभेद थे. इसके अलावा भी चेतन शर्मा ने इस वीडियो में कई अहम खुलासे किए थे, जिनको लेकर विवाद हो गया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








