
चाहर-सूर्यकुमार की पारी देख खुद को नहीं रोक पाए कोहली, इंग्लैंड से दिया ये रिएक्शन
AajTak
धवन की कप्तानी वाली टीम इंडिया की जीत का जश्न इंग्लैंड के डरहम में मौजूद विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने भी मनाया. कप्तान विराट कोहली ने चाहर और सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की.
टीम इंडिया ने श्रीलंका को वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 3 विकेट से हरा दिया. शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा कर लिया. वह सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. (Photo- BCCI) श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट पर 275 रन बनाए. भारत ने 276 रनों के लक्ष्य को 49.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत की जीत के हीरे दीपक चाहर, सूर्यकुमार यादव और भुवनेश्वर कुमार रहे. Will never forget this moment #teamindia #dream . Thank you so much for your wishes means a lot ☺️🙏 #keepsupporting pic.twitter.com/y0iGLAaaKY एक वक्त टीम इंडिया के 7 विकेट 193 रनों पर गिर चुके थे. हार तय लग रही थी. लेकिन कहते हैं कि क्रिकेट में आखिरी गेंद तक कुछ भी कहना मुश्किल होता है. पासा कभी भी पलट सकता है. दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार ने ऐसा करके दिखाया.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









