
'घर में आतंकी हैं...' इजरायली महिला का पति को आखिरी कॉल, फिर सामने आया खौफनाक VIDEO
AajTak
Woman kidnapped by hamas: एक महिला और उसकी दो बेटियों को हमास के आतंकवादियों ने किडनैप कर लिया है. वो इन्हें इनके घर से उठाकर ले गए. महिला ने आतंकियों के घर में घुसने के बाद अपने पति को फोन किया था.
हमास ने इजरायल पर हमला करने के बाद 100 से अधिक लोगों को अगवा कर लिया है. इन लोगों में डोरन एशर नामक महिला, उनकी दो बेटियां और मां भी शामिल हैं. इन्हें एक गाड़ी में कई अन्य लोगों के साथ भरकर गजा ले जाया गया. डोरन के पति ने बताया कि उन्हें आखिरी बार उनकी पत्नी की तरफ से फोन किया गया था. वो बोल रही थीं, 'घर में आतंकी घुस आए हैं.' इसके बाद फोन कट हो गया. तब से उन्होंने अपनी पत्नी की आवाज नहीं सुनी है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, डोरन अपनी बेटियों के साथ वीकेंड पर मां के घर गई थीं. उनका फोन ट्रैक किया गया, तो उसकी लोकेशन सीमा पार गजा में ट्रैक हुई है. उनके पति योनी इस वक्त काफी डरे हुए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा, जिसमें महिलाओं और बच्चों को हमास के आतंकी एक गाड़ी में बंदूक की नोंक पर भरकर ले जा रहे हैं.
योनी ने इन लोगों में अपनी पत्नी, दोनों बेटियों और सास की पहचान कर ली है. वो कहते हैं, 'मैं अपनी पत्नी और दोनों बेटियों को पहचान सकता हूं. मेरी सास भी उनके साथ दिख रही हैं. आसपास हमास के आतंकी हैं.'
उन्होंने कहा, 'मेरी दो बेटियां, वो बहुत छोटी हैं, उनमें एक 5 साल की भी नहीं हुई है, दूसरी 3 साल की है. मुझे नहीं पता वो उन्हें क्यों ले गए. उनके साथ क्या हुआ है.' उन्होंने हमास से गुहार लगाई है कि उनके परिवार को सुरक्षित रखा जाए, वो बदले में बंधक बनने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, 'मैं हमास से कहना चाहता हूं कि उन्हें चोट न पहुंचाएं. छोटे बच्चों को चोट न पहुंचाएं, महिलाओं को चोट न पहुंचाएं. अगर उनकी जगह मुझे बंधक बनाना चाहते हो तो मैं आने के लिए तैयार हूं.'
हमास के हमलों के बाद कम से कम 700 इजरायली नागरिकों की मौत हो गई है. 1500 से अधिक घायल हैं. सोशल मीडिया पर महिलाओं और बच्चों की किडनैपिंग के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में 25 साल की यूनिवर्सिटी स्टूडेंट चीखती दिख रही है. उसे हमास के आतंकी बाइक पर बिठाकर किडनैप करके ले गए. उसके बॉयफ्रेंड को भी उन्होंने पकड़ लिया. एक अन्य वीडियो में महिला सैनिक को आतंकियों ने गाड़ी की डिग्गी से बाल पकड़कर खींचते हुए निकाला और आगे सीट पर बिठाया गया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










